अखिलेश यादव- किसानों-मजदूरों और छात्रों के साथ छल करने वाली भाजपा के दिन पूरे, सत्ता से विदाई तय।

714 0

यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी से भाजपा की विदाई तय है। सैफई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- योगी का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है लेकिन उनका एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

अखिलेश ने कहा- योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया, बेरोजगारों के और मजदूरों के लिए क्या किया। पंचायत चुनाव में भाजपा की करारी हार पर उन्होंने कहा- जनता परिवर्तन चाहती है इसलिए उसने इन चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को वोट नहीं किया।

अखिलेश की माने तो भाजपा गलत आंकड़ो के साथ किसानों के साथ छल कर रही है, बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा से यह जानना चाहती है कि पिछले संकल्प पत्र में उन्होंने जो वायदे किए थे उनको पूरा क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना होगा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया. किसानों, बेरोजगारों, शिक्षित युवाओं, नौकरी पेशा लोगों के लिए क्या किया।

पूरे पांच साल समाज का हर वर्ग प्रताड़ित रहा. पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है. भाजपा को बढ़ती हुई महंगाई पर जवाब देना चाहिए। पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा के सदस्य नहीं जीते जो हर किसी को पता है। इसके बावजूद भी ऐसा देखा जा रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है. बल्कि जिलों के एसएसपी और डीएम खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की जैसी दुर्गति भाजपा सरकार के साढ़े चार सालों में हुई है वैसी पिछले पचास सालों में भी नहीं हुई थी। गेहूं खरीद की तारीख बढ़ाकर किसानों को धोखा देने का स्वांग रचा गया है। किसान को न फसल का दाम मिला है और नहीं मुआवजा मिला है, ऊपर से मंहगाई की मार ने उसकी कमर तोड़ दी है। गलत आंकड़े पेशकर भाजपा किसानों का हित चिंतक बनने का नाटक कर रही है पर अब सबको उसकी सच्चाई का पता चल गया है। प्रदेश और किसानों का भाजपा बहुत नुकसान कर चुकी है। भविष्य अंधकार में दिख रहा है. अब जनता को समाजवादियों से ही उम्मीद है।

Related Post

CM Bhajan Lal

युवाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - January 12, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है।…
CM Vishnudev Sai

मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध: सीएम साय

Posted by - April 24, 2024 0
रायपुर/अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए…
Keshav Prasad Maurya

डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - March 8, 2026 0
कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Keshav Prasad Mauryaने आज अपने गृह जनपद कौशाम्बी में प्रवास…
एजीआर मामला

एजीआर मामला में भारती एयरटेल ने जमा किए 10,000 करोड़, SC ने ठुकराया वोडाफोन आइडिया का प्रस्ताव 

Posted by - February 17, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि 17 फरवरी को टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज को एजीआर का…