Akhilesh Yadav

रामराज्य में हो रहा अत्याचार, योगी घूम रहे बंगाल: अखिलेश यादव

1001 0

लखनऊ। हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की हत्या के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हाथरस में घटना हो रही और मुख्यमंत्री बंगाल घूम रहे हैं।

लखनऊ कांग्रेस शहर अध्यक्ष बने दिलप्रीत सिंह ‘ङीपी’

हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। भाजपा सरकार को किसी की परवाह नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं ठोक दो। भाजपा को बहुमत का घमंड है। जिस तरह से हाथरस में एक और लड़की के साथ अत्याचार हुआ है, उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामराज्य लाने वालों के राज में क्या हो रहा है।

‘हाथरस के मामले पर शर्म से सिर झुक गया’

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक हिरासत में मौते हो रही हैं। सरकार एनकाउंटर के नाम पर लोगों को डरा रही है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से डराया जा रहा है। हाथरस के मामले पर शर्म से सिर झुक गया है। पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की तरफ देख रही और सपा ने इमानदारी से जनता की सेवा की है।

‘मुकदमे दर्ज कराना जानते हैं सीएम’

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार का विजन विकास था, लेकिन भाजपा सरकार का विजन केवल टेलीविजन है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा नारा काम बोलता है। सीएम केवल मुकदमे वापस लेने और दर्ज कराना जानते हैं। अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कहा कि हाथरस में घटना हो रही और मुख्यमंत्री बंगाल घूम रहे हैं।

हाथरस की बेटी से मिलने जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हाथरस में जिस बेटी के पिता को गोली मारी गई है। उस पीड़ित लड़की से मिलने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल और मैं खुद हाथरस मिलने जाऊंगा।

इन लोगों ने ली सपा की सदस्यता

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायक रामकृपाल कोल, कामता सिंह बघेल, देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के संतोष कुमार, संजीव वर्मा, परवेज उमर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। कभी कानून व्यवस्था को लेकर तो कभी किसानों के मुद्दे को लेकर। वहीं, हाथरस में हुई घटना को लेकर एक बार फिर से अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Related Post

केरल में हवाला के पैसों से भाजपा ने लड़ा चुनाव! पुलिस बोली- पार्टी ने खर्च किए 40 करोड़ काला धन

Posted by - July 25, 2021 0
केरल में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही…
Defence Expo 2020

Defence Expo 2020 : यूपी आने वाले समय में डिफेंस उपकरणों का हब बनेगा

Posted by - February 5, 2020 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो में अपने स्वागत संबोधन में कहा कि यूपी देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य…
historical heritage

उत्तर प्रदेश में 490 करोड़ रुपए के निवेश से बदलेगी 9 ऐतिहासिक धरोहरों की सूरत

Posted by - November 16, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से देश का फेवरेट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य कर रही योगी…