akhilesh yadav

मोटेरा के नामकरण पर अखिलेश यादव बोले- भगवान विष्णु से बड़ा कोई नेता नहीं

1238 0

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) बुधवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने पर चुटकी ली।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इसीलिए हमने लखनऊ के स्टेडियम (इकाना) का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रखा था क्योंकि भगवान के आगे किसी नेता का नाम नहीं हो सकता है। हम तो यूपी सरकार से कहेंगे कि हट जाइए, नौ महीने में एक और स्टेडियम बना देंगे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यूपी सरकार का सबसे बड़ा अचीवमेंट है कि इनकी दोबारा सरकार नहीं आएगी। अब तो सीएम लाल टोपी वालों से डरने लगे हैं। दरअसल, सीएम योगी ने बुधवार को सदन में कहा कि जनप्रतिनिधि सदन में लाल, हरी, पीली, नीली टोपी लगाकर आते हैं। कहीं लोग इसे ड्रामा पार्टी न मान लें।

पटककर मारने की बात करते हैं सीएम

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सदन में सीएम की भाषा देखिए। पटक कर मारने की बात कर रहे हैं। यह शोभा नहीं देता एक सीएम को। सरकार बताए कि सपा सरकार में जो प्लांट लग रहे थे? कितने पूरे किए। क्या वजह है कि सीएम के मुंह से ठोकना पटक कर मारने की बात आती है। थर्मल प्लांट एक्सप्रेस वे बनाए जाने की बात जुबान पर नहीं आती है। अखिलेश ने कहा कि सरकार बताए कि कोविड काल में कितने मजदूरों की जान गई है। यूपी के 90 मजदूरों की जान गई। सदन में सरकार ने दुःख तक नहीं जताया।

सपा ने मृतक परिवारों को एक-एक लाख की मदद की है। सरकार को बसों की चेचिस नंबर याद है, लेकिन मजदूरों का दर्द याद नहीं हैं। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं, बीजेपी डरा कर राजनीति कर रही है।

अब सरकार का खेल खत्म, इन्होंने सबको धोखा दिया

किसानों की आय दोगुना करने के लिए सीएम लंबी-लंबी बात कर रहे हैं। लेकिन किसानों को एमएसपी नहीं मिली। गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मेडिकल कालेजों का बजट कम कर दिया गया। जब पैसा नहीं होगा तो बनेंगे कैसे? वेंटिलेटर डिब्बों में बंद हैं। सीएम को पता नही है। मिड-डे-मील का पता नहीं। ये विदाई बजट था। अब सरकार का खेल खत्म है। अंतिम बजट से महिलाओं-युवाओं व आम वर्ग सबको सरकार ने धोखा दिया है।

Related Post

ये बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं नर्स

ये बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनय छोड़ बन गईं नर्स, कोरोना पीड़ितों की कर रही है सेवा

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार तक देश में संक्रमित…
Savin Bansal

पुत्रों से पीड़ित बुजुर्ग पंहुचे डीएम द्वार, दोनों बेटे को डीएम न्यायालय में किया तलब

Posted by - November 12, 2025 0
देहरादून: विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी (Savin Bansal)…
cm yogi

उप्र में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना: सीएम योगी

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को GIS-23 से पार्टनर कंट्री के तौर पर जुड़े नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल…
CM Dhami

गौचर मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है: मुख्यमंत्री

Posted by - November 14, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर…
जेटली

माया और लालू के परिवारों के मुकाबले मोदी की संपत्ति 0.01 प्रतिशत भी नहीं : अरुण जेटली

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से जातिगत राजनीति करने के आरोपों अब केंद्रीय वित्त…