AK Sharma

कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से करें संचालित: एके शर्मा

380 0

वाराणसी/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके.शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा संतुष्टि हेतु उनका फीडबैक लेने आदि के संबंध में वहां के कर्मचारियों से जानकारी ली।

उन्होंने वर्तमान में आ रही शिकायतों की भी जानकारी ली तथा उसके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हिला हवाली न हो। सभी फोन कॉल रिसीव किए जाए और काल के दौरान उपभोक्ताओं से पूर्ण शालीनता और सहजता से बात करें तथा उनकी क्वेरी का पूर्ण जवाब दें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि उपभोक्ताओ की समस्याओं के समाधान तक उनसे संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर का कार्य दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो।

निकाय जनसुविधाओं के कार्यों में लाए तेजी: एके शर्मा

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  द्वारा आ रही शिकायतों के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस समय बिजली कनेक्शन, सुझाव, मीटर खराबी, केबल, स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतें आ रही हैं।

AK Sharma

शनिवार को 02 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थी, जिनमें से विद्युत आपूर्ति व मीटर से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक थी, जिनका समाधान कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस काल सेंटर में कुल 186 कार्मिक कार्यरत हैं, जो कि इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं और प्रदेश सरकार की मंशानुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक शंभू कुमार, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजेंद्र प्रसाद, सेंटर के मैनेजर,सुपरवाइजर और कार्मिक उपास्थित थे।

Related Post

किम जोंग उन ने कोरिया प्रायद्वीप में तनाव के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार 

Posted by - October 12, 2021 0
सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को कोरिया प्रायद्वीप में तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया है।…

अमरिंदर के प्रधान सलाहकार पद से प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा

Posted by - August 5, 2021 0
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत किशोर…
G-20

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

Posted by - April 16, 2023 0
वाराणसी। काशी (Kashi) में उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे अर्धचन्द्राकार घाट की ख्याति पूरे विश्व में है। दुनिया के समृद्ध और…
Startup

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में, स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश

Posted by - December 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया (StartUp India) की नई धड़कन बनकर…