AK Sharma

ए0के0शर्मा ने सम्भव पोर्टल के तहत सर्कल स्तर पर जनसुनवाई के दिये निर्देश

480 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने ‘सम्भव’ पोर्टल (Sambhav portal) की व्यवस्थानुसार कल सोमवार 20 जून, 2022 को सभी जिला एवं सर्कल स्तर पर जनसुनवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने  कहा कि सभी अधिशाषी अभियंता प्रातः 10ः00 से एवं अधीक्षण अभियंता अपरान्ह 3ः00 से अपने स्तर पर लोगों की शिकायतों को सुनेंगे व समस्यायों का समाधान करेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए आईसीटी आधारित ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) नामक पोर्टल की व्यवस्था लागू की है। अब इससे स्थानीय स्तर पर ही लोंगो की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान हो रहा है।

ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने कहा कि आईसीटी आधारित ’सम्भव’ के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओ का सुनिश्चित समाधान हो सकेगा। इससे अब उपभोक्ताओं को उसी शिकायत को दुबारा करने की जरूरत नहीं पडे़गी। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक समस्या का गहन विश्लेषण कर समाधान किया जाएगा, जिससे कि भविष्य में ऐसी समस्या दुबारा सामने ना आए।

बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेकर पाये अपने बकाये से मुक्ति: ए0के0 शर्मा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर हो,इस पर बल दिया गया है, फिर भी किसी समस्या के जिला, सर्किल और डिस्कॉम स्तर पर समाधान न हो पाने से, ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए माह के तीसरे बुधवार को स्वयं ऊर्जा मंत्री द्वारा सुनवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया है कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ए0के0शर्मा ने कहा- अब जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन

Related Post

CM Yogi listened to the complaint in Janata Darbar

किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, सरकार की पहली प्राथमिकता है जनता : सीएम योगी

Posted by - March 9, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता…
ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

Posted by - June 28, 2025 0
रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा…
AK Sharma

बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने जमा किया करोड़ो का बिजली बिल: ए0के0 शर्मा

Posted by - June 17, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) की पहले से राज्य के बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने जागरूक…
Maha Kumbh

हाथों में तिरंगा थामे अमृत स्नान करने महाकुम्भ पहुंचा झारखंड से आया जत्था

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के मकर संक्रांति स्नान (Makar Sankranti Snan) पर्व पर प्रयागराज संगम तट पर उमड़ी भीड़…