AK Sharma

मऊ को बनाना है औद्योगिक हब: एके शर्मा

418 0

मऊ। नगर के जीवन राम छात्रावास के मैदान में चल रहे 05 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को सकुशल संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम जिला वॉलीबाल एसोसिएशन मऊ के तत्वाधान में 71वें उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट महिला एवं पुरुष वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा था। समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विकास शहरी समग्र, विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा रहे।

मंत्री  के मंच पर पहुंचते ही वालीबॉल एसोसिएशन के संयोजक अध्यक्ष उत्पल राय ने उन्हें मोमेंटो व गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विजयी टीमों को नगर विकास मंत्री ने ट्राफी भेंट किया। रविवार को हुए फाइनल मैच काफी रोचक रहा, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जमी रही।

AK Sharma

समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने सबसे पहले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और मंच से खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए नहीं थके। उन्होंने कहा कि पहले मऊ विकास पुरुष कल्पनाथ राय के नाम से जाना जाता था। बीच में कुछ दिक्कतें रही है। लेकिन अब फिर से प्रदेश की योगी सरकार में मऊ का विकास हो रहा है।

AK Sharma

श्री शर्मा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा वालीबॉल में रुचि है। इसलिए यह खेल देखकर उन्हें काफी आनंद आया। उन्होंने कहा मै मऊ की धरती का विद्यार्थी रहा हू। आजीवन विद्यार्थी रहकर मऊ की सेवा करना चाहता। यहां के लोग उनका हाथ व कान पकड़कर के उनकी सेवा ले सकते है।

AK Sharma

कहा कि जो हमारी यहां विरासत थी स्वदेशी कॉटन मिल, परदहा मिल थी उन जमीनों का सदुपयोग करते हुए ये माफियाओं व गुंडे बदमाशों के हाथ में चली जाए, इससे पहले हमें उन जमीनों का सही उपयोग करके मऊ को एक औद्योगिक हब बनाना है।

Related Post

IGRS Portal

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

Posted by - May 10, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…
UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ/चंडीगढ़। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ में “उत्तर…
AK Sharma

योगा एवं आयुष पद्धति कार्यक्रम से लोगों में सुबह की दिनचर्या में बदलाव आयेगा: एके शर्मा

Posted by - February 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन राज्यमंत्री…
Delegation of Canadian Hindu Chambers of Commerce meets CM Yogi

संभावनाओं का प्रदेश है यूपी, यहां सुरक्षा, सुव्यवस्था व निवेश की स्थिति बेहतरः मुख्यमंत्री

Posted by - January 4, 2026 0
लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की।…