Airtel-Vodafone

Airtel-Vodafone ने दिल्ली में कुछ जगहों पर इंटरनेट, कॉलिंग और SMS सर्विस बंद

826 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 दिसंबर को ही यह निर्देश जारी कर दिया था कि सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट की सुविधाएं स्थगित रहेंगी। ये इलाके हैं- वाल्ड सिटी एरिया ऑफ नॉर्थ एंड सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग और बवाना।

भारती एयरटेल और वोडाफोन की इंटरनेट सर्विस को गुरुवार को नई दिल्ली के कई इलाकों में सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात को लेकर कई लोगों ने ट्विटर पर ट्वीट्स भी किए हैं। इनका रिप्लाई देते हुए Airtelऔर Vodafone ने कहा है कि सरकारी निर्देश के कारण इंटरनेट को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर ANI ने एक लेटेस्ट ट्वीट करते हुए बताया है कि दिल्ली के कुछ खास इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद करने का आदेश दिल्ली पुलिस की तरफ से आया था। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक लेटर भी जारी किया है।

ट्विटर पर मिले रिप्लाईज और दिल्ली पुलिस के लेटर को देखते हुए यह पता चला है कि जहां-जहां Airtel और Vodafone ने अपनी सर्विसेज बंद की हैं। उनमें ITO, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, नया सीलमपुर, साउथ-सेंट्रल दिल्ली शामिल हैं। ट्वीट्स के मुताबिक, Bharti Airtel ने सभी मोबाइल सर्विस को नई दिल्ली में सस्पेंड कर दिया है जिसमें वॉयस और इंटरनेट शामिल हैं। यह सस्पेंशन सुबह 10 बजे किया गया था। Airtel के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने ट्वीट में लिखा है कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए वॉयस, इंटरनेट और SMS सर्विसेज को बंद किया गया है। हालांकि, यह रिप्लाई कंपनी ने दानिश खान नाम के व्यक्ति के ट्वीट पर दिया था।

Related Post

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा

चुनाव प्रचार पर बैन लगने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने अपनाया योगी का ‘स्टाइल’

Posted by - May 2, 2019 0
भोपाल। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव आयोग ने प्रचार पर 72 घंटे का बैन लगाया तो गुरुवार की सुबह…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सांगानेर विधानसभा के बूथ पर जाकर किया घर-घर जनसंपर्क

Posted by - September 17, 2024 0
जयपुर। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत बुधवार काे घर-घर जनसंपर्क महाअभियान शुरू किया गया। जनसंपर्क महा अभियान के तहत मुख्यमंत्री…
Paddy Thresher

एचएयू वैज्ञानिकों द्वारा विकसित धान थ्रेशर (मशीन) को मिला पेटेंट

Posted by - May 31, 2024 0
चण्डीगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि को विश्वविद्यालय के नाम किया है।…