जूबी कटोच

वायुसेना का फाइटर प्लेन उड़ाएगी अब कांगड़ा की बेटी जूबी कटोच

1069 0

नई दिल्ली। श्रीनगर की वादियों में कांगड़ा की बेटी वायुसेना का फाइटर प्लेन उड़ाएगी। अंदराणा की जूबी कटोच वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन गई हैं। जूबी कटोच ने 31 दिसंबर, 2018 को हैदराबाद में प्रशिक्षण शुरू किया था। प्रशिक्षण पूरा कर 21 दिसंबर को बतौर एयरफोर्स पायलट पासआउट हुईं हैं। अब श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन में अपनी सेवाएं देंगी।

पीएम मोदी बोले-CAA पर हिंसा करने वाले खुद पूछें, क्या उनका रास्ता सही? 

जूबी ने बारहवीं तक की शिक्षा डीएवी स्कूल आलमपुर से की है। इसके बाद कृषि विवि पालमपुर में बीएससी की पढ़ाई कर धर्मशाला कॉलेज से बीएड कर केंद्रीय विवि से एमएससी की डिग्री हासिल की है। उसके बाद वह एयरफोर्स के लिए चयनित हुईं। जूबी कटोच के पिता राजेश कटोच सेना में नौकरी करने के बाद पटवारी के पद पर तैनात हैं और माता रंजना कटोच गृहिणी हैं।

जूबी कटोच के दादा परसराम कटोच भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। इनके परदादा पृथी चंद कटोच आजाद हिंद फौज की ओर से देश के लिए लड़ते हुए 1942 के संग्राम में शहीद हुए थे। जूबी के पायलट बनने पर इलाके में खुशी की लहर है। जूबी कटोच इसका श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को देती हैं।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो’

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In India) के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र…
रज्जू भैया सैनिक स्कूल

बुलंदशहर : रज्जू भैया सैनिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2020-2021 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Posted by - January 29, 2020 0
बुलंदशहर। बुलदंशहर जनपद में देश का पहला सैनिक स्कूल बनकर तैयार हो गया है। आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक राजेंद्र सिंह…
SC

दिल्ली में होगा गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन का इलाज, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया आदेश

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुधवार (28 अप्रैल) को निर्देश दिया है कि पिछले साल…
CM Vishnudev Sai

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

Posted by - March 12, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय स्थित सभागार से…