बसपा सुप्रीमों के बाद अब आरजेडी नेता अखिलेश से करेंगे मुलाकात

1461 0

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रविवार रात मायावती और अखिलेश से मुलाकात करने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं और बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलकर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें :-सपा – बसपा के बाद यूपी में ये पार्टी करेगी गठबंधन 

आपको बता दें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एयरपोर्ट से सीधे माल एवेन्यू स्थित बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर पहुंचे। वह करीब डेढ़ घंटा उनके आवास पर रहे। उन्होंने कहा, मैं बहन मायावती का आशीर्वाद लेने आया हूं।  उनके मार्गदर्शन से काफी कुछ सीखने को मिलता है। वह मायावती के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ेंगे साथ ही उन्होंने ये भी कहा सपा-बसपा गठबंधन से लोगों में खुशी है।

ये भी पढ़ें :-राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन बीजेपी का कांग्रेस पर हमला 

आज ऐसा माहौल है जहां वे बाबा साहेब के संविधान को मिटाना चाहते हैं और ‘नागपुर के कानूनों’ को लागू करना चाहते हैं. लोग मायावती जी और अखिलेश जी द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करते हैं. यूपी और बिहार में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। वे यूपी में 1 सीट भी नहीं जीत पाएंगे, सभी सीटें सपा-बसपा गठबंधन को मिलेंगी।

ये भी पढ़े :-यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद बिहार में फंसा महागठबंधन का पेंच 

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी ने कहा कि उनकी लड़ाई मोदी को हटाने या हराने की नहीं है। उनसे कोई नफरत या गुस्सा नहीं है। यह एक विचार की लड़ाई है। मोदी से पहले भी लालू प्रसाद यादव बीजेपी व आरएसएस का विरोध करते रहे हैं। राजद नेता ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों की प्रतिष्ठा गिराई जा रही है साथ ही ये बताते चलें बसपा सुप्रीमों से मुलाकात करने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज अखिलेश से मुलाकात करेंगे

 

 

Related Post

Alimco

ट्रांस गंगा सिटी, उन्नाव में जल्द स्थापित होगा एलिम्को का वेयरहाउस

Posted by - August 30, 2024 0
लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सपने…
magh mela

महाकुंभ की तरह माघ मेला 2026 को दिव्य भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

Posted by - December 8, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले (Magh Mela) में त्रिवेणी के तट पर आस्था का जन समागम एकत्र होगा । योगी…
शिवपाल की पार्टी ने भी जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, मुलायम की फोटो नही

Posted by - April 5, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी के अध्यक्ष…