अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया कार्यवाहक राष्ट्रपति

829 0

20 साल तक अफगानिस्तान की सत्ता से बेदखल रहने के बाद तालिबान ने एक बार फिर यहां का नियंत्रण हासिल कर लिया है। लेकिन, अफगानिस्तान में चल रहे सत्ता परिवर्तन के इस संकट के बीच मंगलवार की शाम को देश के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने बड़ा एलान किया है। सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी नेताओं से उनके सहयोग और समर्थन के लिए संपर्क कर रहा हूं।

अफगानिस्तान में काबुल जीत चुका तालिबान सरकार बनाने की तैयारी में जुटा है। वहीं, दूसरी तरफ अफगान लोगों को मझधार में छोड़कर भाग खड़े हुए उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनसे बहस करना अब बेकार है। सालेह ने नॉर्दन अलायंस की तरह अफगान नागरिकों से तालिबान के विरोध में खड़े होने की भी अपील की है।

बीते एक साल में 66 से घटकर 24% हुई मोदी की लोकप्रियता, बढ़ी प्रियंका एवं ममता की लोकप्रियता

तालिबान के डर से अमरुल्लाह सालेह अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी में छिपे हुए हैं। इसे नॉर्दन अलायंस के पूर्व कमांडर अहमद शाह मसूद का गढ़ बताया जाता है। यह इलाका इतना खतरनाक है कि आजतक तालिबान भी इसपर कब्जा नहीं कर सका है। पंजशीर एकमात्र ऐसा प्रांत है जो अब भी तालिबान के कब्जे से बाहर है। उत्तर-मध्य अफगानिस्तान की इस घाटी पर 1970 के दशक में सोवियत संघ या 1990 के दशक में तालिबान ने कभी कब्जा नहीं किया था।

Related Post

टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…
CM Yogi

देश की एकता व अखंडता के लिए उनके योगदान भावी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे: सीएम योगी

Posted by - December 15, 2022 0
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Patel) की 72वीं पुण्यतिथि पर…
AK Sharma met PM Modi

पीएम मोदी से एके शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने…
CM Yogi

यूपी के स्कूल होंगे अपग्रेड, सीएम योगी बोले- हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा पढ़ लिख ले

Posted by - January 4, 2024 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आभार…