शाहरुख खान

पड़ोसी मुल्क की अभिनेत्री ने एक वीडियो में शाहरुख खान को कहा बैट्री’ और ‘गधेड़ा’

991 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। किसी भी चर्चित स्टार के फैंस होने के लिए मुल्क की कोई जरूरत नहीं होती हैं, ये फैंस कहीं किसी भी कोने से हो सकते हैं। इसी तरह बॉलीवुड के किंग खान यानि अभिनेता शाहरुख खान के फैंस की तादात काफी ज्यादा लंबी हैं, जो न सिर्फ हमारे भारत देश में ही हैं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में हैं।

पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान शाहरुख के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम कर चुकी हैं। अब माहिरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शाहरुख को ‘बैट्री’ और ‘गधेड़ा’ कह रही हैं। फिल्म ‘रईस’ की रिलीज को अभी हाल ही में तीन साल पूरे हुए हैं।

इसी मौके पर माहिरा खान ने फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फिल्म में माहिरा और शाहरुख ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। वीडियो शेयर करते हुए माहिरा ने लिखा- ‘मेरी पुरानी यादों में से सबसे पसंदीदा।’

https://www.instagram.com/p/B7vd6eUBMdb/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में शाहरुख कहते हैं कि ‘कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।’  इसके बाद वीडियो में ही पीछे से शाहरुख की आवाज आती है, जो कहते हैं- ‘अबे जल्दी से धंधा चालू कर ना, कुछ कर नहीं रहा है सिर्फ धंधा-धंधा कर रहा है।’ इसके बाद शाहरुख खान फनी एक्सप्रेशन्स देते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B7vbn5Xlg6N/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में दिखाया गया है कि शाहरुख अपनी पत्नी से डरते हैं। किसी बात पर माहिरा उनसे नाराज हो जाती हैं और उन्हें ‘बैट्री’ कहती हैं। माहिरा ने शाहरुख के साथ फिल्म मेकिंग का भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- ‘मेरे नंबर वन शाहरुख खान।’

https://www.instagram.com/p/B7veVewB5sN/?utm_source=ig_web_copy_link

शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर शाहरुख ने भी एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शाहरुख खान फिल्म ‘रईस’ का ही एक डायलॉग बोलते नजर आए लेकिन इसके साथ ही इसमें एक ट्विस्ट भी था।

Related Post

जन अधिकार पार्टी

नाबालिग पीड़िता को न्याय में देरी पर जअपा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी

Posted by - January 18, 2020 0
लखनऊ। जन अधिकार पार्टी नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। जन अधिकार पार्टी की…
सौरभ सागर

मनुष्य को क्रोध पर काबू और क्षमा, समता का भाव रखना चाहिए : सौरभ सागर

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। संस्कार प्रणेता मुनि श्री सौरभ सागर जी महाराज यहियागंज जैन मन्दिर से सआदतगंज जैन मन्दिर के लिए शनिवार को…
सनी देओल ने नामांकन दाखिल किया

लोकसभा 2019: गुरदासपुर में सनी देओल ने भाई की मौजूदगी में किया नामांकन

Posted by - April 29, 2019 0
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के दंगल में भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने गुरदास लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।…
बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ।  जन अधिकार पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। शनिवार…