acharya mahamandaleshwar laxmi narayan tripathi

वायरल फोटोज पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी सफाई

1425 0
हरिद्वार। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) की सोशल मीडिया में कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। वहीं, फोटो वायरल होने के बाद किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) ने सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि जिसे उनकी जिंदगी के बारे में जानना है, वो उनकी किताब को पढ़कर सब कुछ जान सकता है।
किन्नर अखाड़े की अचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) ने वायरल फोटोज के जवाब में कहा कि ‘मी हिजड़ा मी लक्ष्मी’ और ‘रेड लिपस्टिक मैन इन माय लाइफ’ ये दोनों किताबें उनकी जिंदगी से जुड़ी हैं। इन्हें पढ़कर उनकी जिंदगी के बारे में जाना जा सकता है।

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) का कहना है कि उनके जीवन से जुड़े सभी पुराने फोटो इंटरनेट पर मौजूद हैं। उन्होंने कभी इन फोटोज को मिटाने की कोशिश नहीं की। वो भी सत्य था और यह भी सत्य है। आगे की जिंदगी भी सत्य रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनका कार्य है, आगे बढ़ाना और वह हमेशा आगे बढ़ती रहेंगी। इस तरह के नकारात्मक कार्य को सकारात्मक के रूप में देखेंगी।

उनका कहना है कि हम अपना पहले का इतिहास मिटा कर नया इतिहास लिखना चाहते हैं तो समाज को अपना दृष्टिकोण बदल लेना चाहिए। किन्नरों के लिए एक नई जिंदगी की आस में एक नया रास्ता निकालना चाहिए। सत्य सनातन धर्म में किन्नर अखाड़ा धर्मध्वजा को लेकर आगे बढ़ना चाहता है। अपने समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाना चाहता है, फिर कौन उन्हें क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा

Posted by - April 22, 2026 0
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र का…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के दिए निर्देश

Posted by - December 29, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य…
Pushkar Singh Dhami

माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - April 11, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)ने रविवार को सहारनपुर रोड (Saharanpur Road) स्थित श्रीराम गोयल धर्मशाला देहरादून…
CM Dhami

बारिश का कहर: उत्तराखंड में जाते-जाते जुलाई ने मचाई तबाही, 12 लोगों की ले ली जान

Posted by - August 1, 2024 0
देहरादून। आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर टूट पड़ी है। मौसम के कहर ने 12 लोगों की जान…