गर्भवती होने पर आरोपित कपाण्उडर ने दी एबार्शन कराने की सलाह

1060 0

लखनऊ। लखनऊ बीकेटी इलाके में रहने वाली एक महिला ने निजी क्लीनिक पर तैनात क पाण्डर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर पीड़िता ने आरोपित से शादी करने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता को भद्दी गालियां दी और एर्बाशन कराने की सलाह दी। थाना प्रभारी इटौंजा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

ठाकुरगंज और तालकटोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की थी छापेमारी

पीड़िता ने बताया कि वह करीब 5 वर्ष पूर्व राजा बाजार इटौंजा में स्थित चमन हास्पिटल में इलाज कराने गई थी। हास्पिटल में उसकी मुलाकात वहां तैनात कपाउण्डर मुकेश से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां हो गई थीं। पीड़िता का आरोप है कि मुकेश ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता का शारीरिक शोषण भी किया। पीड़िता का आरोप है कि वह गर्भवती हो गई। इस पर वह मुकेश से शादी करने के लिए कहने लगी थी। आरोप है कि शादी की बात से मुकेश आग-बबूला हो गया और उसने पीड़िता को भद्दी गालियां दी और जातिसूचक शब्दों से नवाजते हुए उसे भगा दिया। पीड़िता ने मुकेश की शिकायत हास्पिटल के मालिक डा0 चमन से की थी। पीड़िता का आरोप है कि डा0 चमन ने उसे एबार्शन कराने की सलाह दी और कहा कि तुम क पाउण्डर का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। अस्मत के साथ हुए खिलवाड़ होता देख पीड़िता ने समाधान दिवस में मौजूद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों से आरोपित की लिखित शिकायत की है।

Related Post

उद्धव ठाकरे

लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटेगा या नहीं, यह जनता पर निर्भर : उद्धव ठाकरे

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना सं​क्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से…
Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से पार्लियामेंट हाउस में की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 5, 2022 0
देहरादून/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit…