अकाउंट्स लॉक पर ट्विटर का जवाब- नियम सभी के लिए समान, ट्विटर का जवाब

785 0

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस और उसके कई सीनियर नेताओं के अकाउंट्स को लॉक किए जाने को लेकर ट्विटर ने बयान जारी किया है।माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का कहना है कि हम अपने नियमों को न्यायिक तरीके से और बिना किसी पक्षपात के लागू करते हैं।ट्विटर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने ऐसे सैकड़ों ट्वीट पर अपनी ओर से कार्रवाई की है, जो हमारे नियमों का उल्लंघन करते हैं।

ट्विटर ने कहा- कुछ निजी जानकारियां अन्य के मुकाबले ज्यादा खतरनाक होती हैं, हमारा लक्ष्य है कि किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी को बचाया जाए। अकाउंट ब्लॉक करने के बारे में बताते हुए ट्विटर ने कहा कि उसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अलर्ट किया था।

कांग्रेस ने बुधवार देर रात दावा किया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गयी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट भी निलंबित हैं।

राउत का आरोप- राज्यसभा में लागू किया गया ‘मार्शल लॉ !

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं।  इसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

Related Post

CM Yogi

हमारा संकल्प, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, कांग्रेस-सपा का ‘फूट डालो, हुकूमत करो’ : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर राजधानी के अटल कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित प्रदेश स्तरीय…
Congress

प्रशासन का इस्तेमाल कर रहे हैं भाजपा सांसद, बहू झेल रही प्रताड़ना : कांग्रेस

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर (MP Kaushal Kishore) की बहू अंकिता ने आत्महत्या…
CM Yogi

दीपपर्व पर मुख्यमंत्री की अगवानी को उत्साहित है वनटांगिया समुदाय

Posted by - October 30, 2024 0
गोरखपुर। दीपपर्व पर अपने तारणहार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगवानी को वनटांगिया (Vantangiya) समुदाय के लोग बेकरार है।…