Tempo

हाइवे पर बड़ा हादसा, टेम्पो और टैंकर की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

529 0

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में हादसे की रफ़्तार कम पड़ने का नाम नहीं ले रही है। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बंथरा थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बंथरा थाना इलाके में टैंकर (Tanker) और टेम्पो (Tempo) की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और चलते मौके पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुटबैक, लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बंथरा थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार रात टेम्पो (Tempo) (UP 32 CZ 9616) को पीछे लेते समय तेज रफ्तार टैंकर (UP 85 AT 3629) ने भीषण टक्कर मार दी। इस टक्कर में टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया, इसके साथ हो राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को ओस हादसे की सूचना दी गई। मौके पर इस हादसे में चीख पुकार मच गई। हादसे में 6 लोगों मौत हुई और 6 ही घायल हो गए। टेम्पो में कुल एक दर्जन लोग सवार थे। मृतक और घायल हरदोई जनपद स्थित अतरौली के निवासी हैं।

पुलिस पहुंची तब तक एक्सीडेंट में घायल कई लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। जिसे लखनऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। इस एक्सीडेंट की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने आनन-फानन में गाड़ियों को किनारे कर हाइवे पर लगा जाम खुलवाया। पुलिस ने हादसे में दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टैंकर के ड्राइवर मौके से फरार हैं।

मृतकों के नाम:

शैलेंद्र पुत्र सन्तराम- उम्र 35 साल
रामधार पुत्र परसू- उम्र 15 साल
पुरषोत्तम पुत्र लक्ष्मी- 23 साल
जयकरन पुत्र दुदाई- उम्र 13 साल
सब्म्भर पुत्र दुदाई- उम्र 13 साल
राहुल पुत्र नरेश उम्र- 13 साल

AK Sharma ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

घायलों की सूची:

संतोष पुत्र मुन्नीलाल
कुलदीप पुत्र दिनेश
रामेंद्र पुत्र पूरन
जितेंद्र पुत्र पूरन
विवेक पुत्र संतोष
शमीन पुत्र हसीन

UP Board 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

Related Post

dr-ram-manohar-lohiya-hospital

UP : लोहिया संस्थान में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खुली हेल्पलाइन डेस्क

Posted by - February 28, 2021 0
लखनऊ। राजधानी में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (lohia institute) ने अपनी इमरजेंसी और ओपीडी सेवाओं में सुधार के…
Gramodyog Rojgar Yojana

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार…
Priyanka Gandhi in varanasi

रविदास जयंती पर वाराणसी में सियासी जमावड़ा, प्रियंका सहित कई पार्टियों के पहुंचेंगे दिग्गज

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। संत रविदास जयंती के मौके पर आज कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) वाराणसी पहुंचेंगी। यहां…
cm yogi

अमेठी को अपनी बपौती समझने वाले विदेश जाते थे तो भारत के खिलाफ बोलते थे : सीएम योगी

Posted by - January 3, 2022 0
अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी में समाजवादी पार्टी…