दबंग-3

दबंग-3 की रिलीज डेट फाइनल, चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

956 0

मुंबई। बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ सलमान की फिल्म ‘दबंग-3’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। सलमान खान ने खुद डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए रिलीज डेट बताई है। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके साथ ही एक और अहम जानकारी सामने आई कि ये फिल्म एक, दो नहीं बल्कि चार भाषाओं में रिलीज होगी।

आप बढ़ाना चाहते हैं वजन? तो इस तरीके से खाएं केला मिलेगा फायदा 

प्रभुदेवा टच दबंग-3 फिल्म को लेकर और बढ़ा रहा है एक्साइटमेंट

सलमान खान की दबंग-3 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ में रिलीज होगी। अब खान भाई की पॉपुलैरिटी ही इतनी है कि फिल्म को चार भाषाओं में तो रिलीज करना ही पड़ेगा। इसके साथ ही प्रभुदेवा टच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है।

फिल्म में ये हैं अहम किरदार में

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। विनोद खन्ना दंबग सीरीज की पिछली फिल्मों में सलमान के पिता के रोल में थे। अब उनके निधन के बाद उनके भाई को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया। कहा जा रहा था कि धर्मेंद्र सलमान के पिता के रोल में नजर आ सकते हैं। लेकिन प्रमोद खन्ना, सलमान और सोनाक्षी की वीडियो सामने आने के बाद इन अफवाहों पर ब्रेक लग गया।

Parle पर GST की मार, 10 हजार नौकरियों पर मडराया खतरा 

‘दबंग’ की तीसरी किश्त में आपको डिंपल कपाड़िया भी दिखेंगी। यूं तो फिल्म में उनका किरदार पहले ही फिल्म में मर चुका था, लेकिन ‘दबंग 3’ में कुछ अहम फ्लैशबैक सीन के लिए डिंपल कपाड़िया को साइन किया गया।

Related Post

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर बना ये रिकॉर्ड

Posted by - February 22, 2020 0
मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म…
जॉन सिंगलटन

ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन का निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड

Posted by - April 30, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क।ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका 51 साल की उम्र में निधन…
Hollywood actor Robert Pattinson became Corona positive

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन हुए कोरोना पॉज़िटिव, रोक दी गई ‘द बैटमेन’ की शूटिंग

Posted by - September 4, 2020 0
हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson became Corona positive) कोरोना पॉज़िटिव हो गए है। इसकी वजह से ‘द…