rahul-gandhi

आज से 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, करेंगे वैष्णो देवी की यात्रा

1006 0

राहुल गांधी आज से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर पहुंचकर राहुल सीधे वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकलेंगे। वह पैदल यात्रा मार्ग से मां के भवन पहुंचेंगे और रात्रि में रुककर लाइव आरती में शामिल होंगे। अगले दिन शुक्रवार सुबह वह जम्मू के लिए रवाना होंगे, यहां जेके रिजार्ट में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरेंगे।

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ने बुधवार को लिखा, “श्री राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर और माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए कल जम्मू में होंगे। उनकी बातचीत सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बने रहें।” बता दें कि इस दौरान वह गुरुवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करेंगे और शाम के वक्त होने वाली आरती में भी हिस्सा लेंगे। आरती में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी वहीं बने भवन में रुकेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, जम्मू-कश्मी के पार्टी प्रमुख गुलाम अहमद मीर बताया कि वह सबसे पहले माता वैष्णो देवी को प्रणाम करेंगे। हालांकि, मंदिर जाने के लिए हेलिकॉप्टर और घोड़ों का इस्तेमाल करने वाले दूसरे नेताओं के विपरीत, राहुल गांधी ने कटरा से मंदिर तक पैदल चलने का मन बना लिया है। लौटने पर भी वह पैदल ही चलेंगे। हमने उनके दौरे के पहले दिन कोई राजनीतिक कार्यक्रम तय नहीं किया है।

तालिबानी सरकार: आतंकी मुल्ला हसन अखुंद की लीडरशिप मे 33 मंत्रियों में से 14 आतंकी

उन्होंने कहा कि कटरा से राहुल गांधी कार से जम्मू जाएंगे और वहां एक छोटे से पार्टी समारोह में शामिल होंगे। मीर ने कहा, “हमने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के स्वागत के लिए छोटे कार्यक्रम आयोजित करने से नहीं रोका है। जम्मू में कार्यक्रम के बाद वह कुछ स्थानीय पार्टी नेताओं से भी बातचीत करेंगे।”

Related Post

CDS General Bipin Rawat

मानवाधिकार कानून के लिए अत्यंत सम्मान का भाव रखती है सेना: बिपिन रावत

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल बहुत अनुशासित है। इसके साथ ही सेना मानवाधिकार कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के लिए…
Disability Pension Scheme

13,991 दिव्यांग बच्चों के उम्मीद की किरण बनी योगी सरकार, एस्कॉर्ट एलाउन्स योजना से देगी शैक्षिक मजबूती

Posted by - July 29, 2025 0
लखनऊ । जब एक दिव्यांग बच्चा (Disabled Children) अकेले स्कूल नहीं जा सकता, तब शिक्षा महज किताबों की बातें रह…
Seva Parv

योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गये एक एक पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

Posted by - July 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की हरितिमा बढ़ाने, जैव विविधता को मजबूती प्रदान करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए योगी…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Posted by - April 4, 2026 0
वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।…