CM Yogi

आमजन की सेवा-सुरक्षा ही सरकार का संकल्पः मुख्यमंत्री

139 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से 52 से अधिक फरियादी पहुंचे। सीएम योगी हर फरियादी के पास स्वयं पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के निर्देश दिए। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को निर्देशित किया कि वह पीड़ितों की शिकायतें सुनकर जनपद में ही उनका निस्तारण कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा, उन्हें चॉकलेट दी और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो।

पीड़ितों की शिकायतें सुनकर निर्धारित समयावधि में कराएं समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान आर्थिक सहायता, अवैध कब्जे, बिजली, शिक्षा, पुलिस आदि से जुड़ी शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वह जनपद स्तर पर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निराकरण कराएं। जिलाधिकारी देखें कि जनपदों में सभी विभागों के द्वारा पीड़ितों की शिकायतें सुनकर निर्धारित समयावधि में समाधान कराया जाए।

आमजन की सेवा-सुरक्षा ही सरकार का संकल्प

‘जनता दर्शन’ में गोरखपुर, शामली, झांसी, कन्नौज आदि जनपदों से पीड़ित पहुंचे थे। सभी ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिस पर सीएम योगी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही सरकार का संकल्प है। सरकार हर जरूरतमंद की सहायता के लिए खड़ी है। सरकार के स्तर पर प्रदेशवासियों की हर उचित परेशानी का निरंतर निदान कराया जा रहा है और आगे भी कराया जाता रहेगा।

बच्चों को दी चॉकलेट, पढ़ाई के बारे में भी पूछा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से नाम पूछा, चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ने करने को कहा। सीएम ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी ने ममता से पूछा, क्या दीदी दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से भी नामांकन करोगी ?

Posted by - April 1, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में पीएम मोदी (PM Modi) ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सवाल किया। उन्होंने…
CM Yogi

सीएम का आरोप- जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है

Posted by - September 8, 2024 0
अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए होता…

बिहार: बीते एक साल में गई 15 लाख नौकरियां, डबल इंजन सरकार ने बर्बाद किया आने वाला कल- तेजस्वी

Posted by - August 31, 2021 0
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रोजगार और नौकरियों को लेकर मंगलवार को बिहार की एनडीए सरकार पर…
CM Yogi hoisted the tricolor at his residence

देश की आजादी असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों का परिणाम है- सीएम योगी

Posted by - August 15, 2025 0
लखनऊ। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ…