फैक्ट्री में लगी आग

बिजली के तार से निकली चिंगारी से पटाखा फैक्टरी में लगी आग, झुलसे मजदूर

918 0

उत्तरप्रदेश। आज रविवार को सहारनपुर देहात कोतवाली के ग्राम पुंवारका स्थित पटाखे की एक फैक्टरी में बिजली के तार से निकली चिंगारी से पटाखों में आग लग गई। जिससे एक के बाद एक कई धमाके हुए और फैक्टरी में आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी में लगभग 25 से 30 लोग काम कर रहे थे।

आग लगते ही फैक्टरी में हड़कंप मच गई। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे तकरीबन आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।हालांकि सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

इस दौरान आग में घिरकर झुलसे करीब आधा दर्जन लोगों को निकाला गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं आग में झुलसे दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि एक मजदूर लापता है। जिसकी पुलिस फैक्टरी में तलाश की जा रही है।

झुलसे मजदूरों में से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह फैक्ट्री सदर कोतवाली के चंद्र नगर निवासी सरदार लवली सिंह की बताई जा रही है।

Related Post

jejariwal wife sunita hospitalised in max hospital

कोरोना संक्रमित सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता मैक्स अस्पातल में भर्ती

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) की पत्नी को साकेत स्थित मैक्स अस्पातल में भर्ती किया…
Former Uttarakhand CM Rawat met CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत

Posted by - June 4, 2023 0
गोरखपुर। सांगठनिक कार्य के सिलसिले में गोरखपुर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने रविवार…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी , बदसलूसी से थी नाराज

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना को ज्वाइन कर लिया है। बता…