Crocodile

घर में मिले दर्जन भर मगरमच्छ के अंडे, 5 से निकले बच्चे, मचा हड़कंप

555 0

मुज़फ्फरनगर: यूपी के मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार को एक घर से मगरमच्छ (Crocodile) के दर्जन भर अंडे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जहां लोग मगरमच्छ देख कर डर जाते है तो सोचो जहां अंडे मिले है उस इलाके में कैसा खौफ होगा। इनमें से तक़रीबन पांच अंडों से देखते ही देखते मगरमच्छ (Crocodile) के बच्चे भी बाहर आ गए, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा एक प्लास्टिक की टोकरी में सुरक्षित रखा गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुरकाज़ी नगर पंचायत के खाद्दर क्षेत्र स्थित भदौला गांव में शुक्रवार सुबह सवेरे अरुण त्यागी नाम के एक ग्रामीण के घर से मगरमच्छ के तक़रीबन एक दर्जन अंडे मिलने से ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में क़ैद कर वायरल कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद इन अंडों से कोई 5 मगरमच्छ के बच्चे बाहर निकल आए, जबकि बाकि के बचे अंडे टूट गए।

दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर पर FIR में जोड़ी 3 नई धाराएं

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचकर इन मगरमच्छ के बच्चों को अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक़ जिस घर से ये मगरमच्छ के अंडे मिले हैं, वह घर सोनाली नदी से निकलने वाले एक नाले के पास है। इसके चलते दो साल पहले भी यहां से एक विशालकाय मगरमच्छ निकला, जिसे उसे समय वन विभाग की टीम ने यहां से पकड़कर कही दूर छोड़ दिया था।

पाकिस्तान में जमकर हुआ तांडव, सैमसंग के कर्मचारियों ने कौन सी की गलती?

Related Post

cm yogi

बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए-योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार…
Kashi Vishwanath

अयोध्या में 10 व काशी विश्वनाथ में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर : प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु अब उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर…
CM Yogi

सीएम योगी ने सांसद विनोद सोनकर के स्वर्गीय पिता को दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 24, 2022 0
प्रयागराज/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर के जनपद प्रयागराज…