cyber

रेलवेकर्मी के खाते से साइबर जालसाजो ने उड़ाये पचास हजार रूपये

811 0

साइबर जालसाजो ने निगोहा थाना क्षेत्र के शेरपुर लवल में रहने वाले रेलवेकर्मी के खाते से कई बार में 50 हजार रूपये उड़ा दिये। खाते से पैसे निकलने का मोबाइल में मैसेज आने के बाद रेलवेकर्मी को पता चला तो उसके होश उड़ गये। पीड़ित रेलवे कर्मी ने निगोहां पुलिस से लिखित शिकायत की है। निगोहा पुलिस ने मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने के चलते पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

अवैध शराब मे कारोबारी धरा गया

निगोहा के शेरपुर लवल निवासी रेलवेकर्मी रामरतन ने बताया उसका खाता यूनियन बैंक में है। सोमवार को उसके खाते से कई बार में पचास हजार रूपये निकलने का मैसेज मोबाइल में आने के बाद उसके होश उड़ गये। रेलवेकर्मी ने बैंक पहुंचकर जानकारी की तो पता चला साइबर जालसाजो ने छ: बार में उसके खाते से 50हजार रूपये पार कर दिये।

पीड़ित ने बैंक मैनेजर से शिकायत करने के साथ ही निगोहा थाने पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत की तो पुलिस कर्मियों ने उसे साइबर सेल में शिकायत करने की बात कहकर वापस कर दिया। पीड़ित रेलवे कर्मी ने लखनऊ में स्थित साइबर सेल के कार्यालय में पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। साइबर सेल की टीम पूरे मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

Related Post

Gold

सोना रिकॉर्ड एक हफ्ते में 3400 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतें 67 हजार रुपये पार

Posted by - July 28, 2020 0
  नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ

Posted by - August 27, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स के स्थापित फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का…