लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस पार्टी ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की

963 0

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार को 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुमारी शैलजा ने अंबाला (हरियाणा) से और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक (हरियाणा) से प्रत्याशी घोषित किया है। इस सूची में हरियाणा की छह लोकसभा, मध्य प्रदेश की तीन व उत्तर प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों की प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी मनोज सिन्हा के खिलाफ अजीत प्रताप कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की जारी नई सूची में कांग्रेस ने गाजीपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी मनोज सिन्हा के खिलाफ अजीत प्रताप कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में यूपी की आठ सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जबकि यूपी की एक सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है।

ये भी पढ़ें :-सपा नेता आजम ने अपने विश्वविद्यालय को लेकर दिया ऐसा बयान, बीजेपी में मची खलबली 

इस सूची में कांग्रेस ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में पार्टी में शामिल हुए रमाकांत यादव को भदोही से टिकट दिया है। तो वहीं अंबेडकर नगर से कांग्रेस ने उम्मेद सिंह निषाद को प्रत्याशी घोषित किया है। बस्ती से समाजवादी पार्टी के पूर्वमंत्री राजकिशोर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा गोण्डा से कृष्णा पटेल, मोहनलाल गंज (सुरक्षित) आरके चौधरी, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवेन्द्र मिश्रा व चन्दौली से शिवकन्या कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

Related Post

Bulldozer

नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त योगी सरकार

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर सख्त योगी सरकार (Yogi Government)  अब नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि, पार्क,…
जैन साहित्य

जैन साहित्य में शान्तिरस की प्रधानता, राष्ट्र गौरव है शान्ति रस : डॉ. अभय जैन

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग एवं हिन्दी तथा आधुनिक भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान…
Mamta Banerjee

बंगाल का संग्राम: पीएम मोदी पर ममता का हमला, कहा- ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’

Posted by - April 12, 2021 0
कोलकोता (दमदम)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और चार चरणों का मतदान अभी बाकी है।…