sonam kapoor

शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा पर लुटाया प्यार

592 0

मुंबई। बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की आज शादी की चौथी सालगिरह (Wedding Anniversary) है। इस खास मौके पर सोनम कपूर (sonam kapoor) ने अपने पति आनंद आहूजा पर जमकर प्यार लुटाया है। सोनम कपूर(Sonam Kapoor) ने इस खास दिन पर अपने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

इसके साथ ही सोनम ने लिखा-‘पी एनिवर्सरी आनंद आहूजा मैं हमेशा से रोमांटिक रही हूं और अब तक लिखी गई सभी प्रेम कहानियों में विश्वास करती हूं। आपने जो सपना देखा और चाहा, उन सभी अपेक्षाओं को आपने पार कर लिया है। मैं हर रोज उस सर्वशक्तिमान को धन्यवाद देती हूं जिसने मुझे दुनिया का सबसे अच्छा इंसान दिया। मेरे बेबी को बहुत सारा प्यार।’

 कुछ कहना चाहते थे, नीतू को याद आए ऋषि कपूर के आखिरी पल

फैंस सोनम और आनंद की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही सोनम के इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों के साथ-साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी बधाई दे रही हैं। सोनम कपूर(Sonam Kapoor) और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी कर ली। सोनम और आनंद की शादी काफी चर्चा में रही थी।

सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और अक्सर कई मौकों पर साथ भी नजर आते हैं। इसी साल मार्च में सोनम कपूर(Sonam Kapoor) ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है।

Sonam Kapoor का वीडियो देख बोले फैन्स: ‘आपका विग लटक रहा है बहन’

Related Post

अक्षय , सलमान, ऋतिक जैसे सितारों के साथ काम करना चाहती हैं मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2019 तनिष्क शर्मा

Posted by - October 19, 2019 0
मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2019 का ख़िताब हासिल कर चुकी तनिष्क शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। जिसके बाद अब…

उन्नाव दुष्कर्म कांड: जब कानून और व्यवस्था काम नहीं करती तो भगवान पर भरोसा रखना चाहिए – ऋचा

Posted by - July 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। चर्चित रेपकांड की पीड़िता की कार रविवार की दोपहर गुरुबख्शगंज क्षेत्र में अटौरा गांव के पास सामने से…

अस्पताल में भर्ती हुई श्वेता तिवारी, एक्स पति अभिनव कोहली ने किया तंज

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना स्टंट रियालिटी शो ‘खतरों…
udita goswami

उदिता ने फिल्मों में बोल्डनेस से मचाया था तहलका, इमरान से है खास कनेक्शन

Posted by - May 11, 2022 0
मुंबई। बॉलीवुड में कई बोल्ड एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था। ऐसे ही फिल्मी दुनिया…
सारा अली खान

सारा अली खान को सुशांत सिंह राजपूत की आई याद, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर

Posted by - July 25, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। इसके साथ ही उनकी…