Nitin

अब पेट्रोल-डीजल की नहीं पड़ेगी जरूरत! इस कार से आपका सफर होगा ग्रीन

529 0

नई दिल्‍ली: देशभर में पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के बढ़ते दामों की वजह से लोगो में गुस्से की आग बढ़ती जा रही है तो वहीं आज इस गुस्से को ठंडा करने वाली खबर सामने आ रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच हाइड्रोजन कार (Hydrogen Car) सामने आई जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बुधवार को इस हाइड्रोजन कार पर सवार होकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसे हमने आत्‍मनिर्भर बनने की दिशा में ग्रीन हाइड्रोजन (Green hydrogen) को प्रस्‍तुत किया है।

गडकरी ने अपने बयान में बताया कि यह कार पायलट प्रोजेक्‍ट है, ग्रीन हाइड्रोजन का उत्‍पादन होने से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके लिए सरकार ने 3000 करोड़ रुपये का मिशन बनाया है और जल्‍द ही भारत ग्रीन हाइड्रोजन का निर्यात भी करेगा। अब आने वाले समय में कोयला नहीं बल्कि ग्रीन हाइड्रोजन इस्‍तेमाल होगी। एक बार टंकी फुल कराने के बाद यह हाइड्रोजन कार लगभग 650 किलोमीटर चलेगी। 2 रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च इस हाइड्रोजन कार से सफर में आएगा, सिर्फ 5 मिनट में इसमें फ्यूल भरा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : पत्रकार से आतंकवादी बना रईस, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

 

Related Post

बीएसएफ भर्ती

बीएसएफ भर्ती : 1727 युवतियों ने कराया पंजीकरण, वर्दी पहनने के लिए लगाई दौड़

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती चल रही रही है। इसको लेकर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड का लोकार्पण किया

Posted by - December 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार…
CM Vishnu Dev Sai

स्वच्छता को बनाए सामाजिक आंदोलन, जन-जागरूकता से ही स्वच्छ होगा प्रदेश : विष्णु देव साय

Posted by - September 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार काे रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम…