Monkey

इंस्पेक्टर साहब का सीयूजी मोबाइल ले उड़ा बंदर, तलाश में जुटी पुलिस

690 0

बागपत: यूपी के बागपत (Baghpat) में बुधवार को बिनौली थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने के इंस्पेक्टर साहब (Inspector sir) का सीयूजी नंबर वाला मोबाइल फोन एक बंदर लेकर फरार हो गया। इस मामले के बाद से इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मी मोबाइल (Mobile) खोजने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी ने बंदर (Monkey) को ढूंढा और उसके हाथों से मोबाइल छुड़वा पाए, इसके सभी ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक बिनौली थाना इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार की सुबह अपने क्वाटर में बैठे हुए थे तभी एक बंदर अंदर घुसा और मेज पर रखा सीयूजी नंबर वाला मोबाइल लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर ने मोबाइल को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें मोबाइल का कुछ पता नहीं चला, जब वह क्वार्टर की छत पर गए तो पता चला कि एक बंदर उनके मोबाइल को लिए हुए बैठा हुआ है।

यह भी पढ़ें : World Tuberculosis Day: 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प

इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़वाने के लिए उसके सामने ब्रेड, लड्डू रोटी डाले, लेकिन बंदर ने फोन नहीं छोड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बंदर ने मोबाइल छोड़ा, इसके बाद ही इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें : टॉफी खाने से हुई चार बच्चों की मौत का कुत्ते ने खोला राज़

Related Post

Dandi Swami Sant

दंडी स्वामी संत प्रस्तुत करेंगे नजीर, त्रिवेणी के बजाय पास के गंगा घाट में करेंगे अमृत स्नान

Posted by - January 28, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के पहले ही त्रिवेणी संगम में आस्था…
CM Yogi

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

Posted by - April 28, 2026 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 936 प्रधान परिचालक एवं प्रधान परिचालक…
Transformers

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा अब…