Yogi

YOGI 2.0 कल होगा सबसे बड़ा शपथ ग्रहण समारोह, इन हस्तियों को भेजा गया निमंत्रण

681 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई और 25 मार्च को योगी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे है। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी (BJP) ने व्यापक तैयारियां कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) , केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, उद्योगपतियों व साधु-संतों के अलावा बॉलीवुड (Bollywood) के फ़िल्मी सितारे भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

शपथ गृहण समारोह में शामिल होने वाले बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की लिस्ट –

शिवराज सिंह चौहान – मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर- मुख्यमंत्री हरियाणा
पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंह – मुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
विप्लव देवजी – मुख्यमंत्री त्रिपुरा
प्रमोद सांवत – मुख्यमंत्री गोवा
हिम्मत विस्वा शर्मा- जी मुख्यमंत्री असम
बसवराज बोम्मई जी -मुख्यमंत्री कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेल- मुख्यमंत्री गुजरात
पुष्कर सिंह धामी – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
तारकेश्वर सिंह – उपमुख्यमंत्री बिहार
रेणु देवी, उपमुख्मंत्री बिहार
वाई पैटन जी – उपमुख्य मंत्री नागालैंड
चोनामीन – उपमुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
जिष्णु देव वर्मा जी उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा

शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने वाले उद्योगपति

टाटा ग्रुप- एन चन्द्रशेकरन
अम्बानी ग्रुप- मुकेश अम्बानी
आदित्य बिरला ग्रुप-कुमार मंगलम बिरला
अडानी ग्रुप- गौतम अडानी
महिन्द्रा ग्रुप आन्नद महिंद्रा
हीरान्नदानी ग्रुप- दर्शन हीरा न्नदानी
लुलु ग्रुप- यूसुफ अली
टोरेंट ग्रुप सुधीर मेहता
गोयनंका ग्रुप- संजीव गोयंका
लोढ़ा ग्रुप अभिनंद लोढ़ा

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, कंगना राणावत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री सहित कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को आमंत्रित किया है।

Related Post

Ajay kumar lallu

योगी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कहा- बिना इलाज-ऑक्सीजन मर रहे लोग, बताइए कहां कराएं जांच

Posted by - April 29, 2021 0
लखनऊ । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कई दिनों से प्रतिदिन साढ़े तीन…
Astronaut Group Captain Shubhanshu Shukla met CM Yogi

जो मोमेंटम हमने बनाया है, वह हमारी स्पेस जर्नी को आगे बढ़ाने में बहुत मदद करेगा: शुभांशु

Posted by - August 25, 2025 0
लखनऊ:- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल मिशन पूरा कर लौटे लखनऊ के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla)…