azam khan

जेल से चुनाव लड़ सकते हैं आजम खान

646 0

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान (Azam Khan) आगामी विधानसभा चुनाव में जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं।

विभिन्न आपराधिक मामलों में पिछले दो साल से जेल में बंद आजम खान को सपा चुनाव मैदान में उतार सकती है। दो दिन पहले जेल से जमानत पर रिहा हुये आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम की लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम के जेल से चुनाव लड़ने की पुरजोर चर्चायें लखनऊ से रामपुर तक चलना शुरु हो गयीं।

सूत्रों के अनुसार सपा नेतृत्व को उम्मीद है कि चुनाव से पहले आजम जेल से रिहा हो जायेंगे। ऐसे में पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी। अगर उनकी रिहाई नहीं हुयी तब फिर वह जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि आजम खान पिछले करीब दो साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। उन पर 97 मुकदमे दायर किये गये हैं। इन मामलों में आजम के अलावा अब्दुल्ला और रामपुर शहर से उनकी विधायक पत्नी डा. तजीन फातमा भी जेल में थीं। अब्दुल्ला की जमानत मंजूर होने से पहले डा फातमा पहले ही रिहा हो गयी थीं।

सीतापुर स्थित जिला कारागार में आजम खान से पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का बड़े पैमाने पर मिलना जुलना जारी है। जेल में उनसे मुलाकात करने वाले उनके समर्थकों का भी दावा है कि आजम खान जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि आजम खान रामपुर शहर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इस बीच रामपुर में सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का एक संदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आजम खान के जेल से ही रामपुर शहर सीट से चुनाव लड़ने की बात कही गयी है। सपा के एक नेता का भी कहना है कि रामपुर जिले में सपा के उम्मीदवारों का निर्धारण आजम खान खुद ही करते हैं। पार्टी उनके मामलों में दखल नहीं देती है । पार्टी के सूत्रों के अनुसार जिले की स्वार टांडा सीट से अब्दुल्ला आजम, बिलासपुर से अमरजीत सिंह ढिल्लो, चमरउवा सीट से नसीर अहमद खान और मिलक (सु) सीट से विजय सिंह को सपा का उम्मीदवार बनाया गया है। इनके नामों की औपचारिक घोषणा होना भर बाकी है।

Related Post

Swami Adhokshajanand

योगी और मोदी के राज में आज देश और प्रदेश में आनंद ही आनंदः स्वामी अधोक्षजानंद

Posted by - December 31, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) का महाआयोजन अब बस चंद दिन दूर है और महाकुम्भनगर में पूज्य संतों का…
cm yogi

धर्म, लोक और राष्ट्र कल्याण को समर्पित था भाईजी का जीवन: सीएम योगी

Posted by - September 29, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक-आध्यात्मिक पत्रिका कल्याण के आदि संपादक हनुमान प्रसाद पोद्दार…
CM Yogi

थारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण- सीएम योगी

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा…

शहिद मेजर की पत्नी के हौसले को सलाम, लेफ्टिनेंट बन दी थी पति को श्रद्धांजलि

Posted by - August 3, 2019 0
लखनऊ डेस्क। उग्रवादियों के हमले में आर्मी मेजर प्रसाद महादिक, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पोस्टेड थे, जहां दिसंबर 2017…
CM Yogi

डिजिटल होर्डिंग, सीसीटीवी निगरानी और इलेक्ट्रिक वाहनों को मिले प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

Posted by - May 19, 2025 0
लखनऊ: मेरठ को स्मार्ट, स्वच्छ और सस्टेनेबल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…