रामपुर का चुनाव खतरनाक

आजम ने कहा रामपुर का चुनाव खतरनाक, ‘मानव’ से ‘दानव’ तक पहुंची लड़ाई

1239 0

रामपुर। लोकसभा सीट से उम्मीदवार आजम खान ने अपनी हत्या का अंदेशा जताया है। कहा- रामपुर का चुनाव बहुत खतरनाक है। रामपुर के अधिकारी यहां मुझे चुनाव हराने और मुझे मारने के लिए आए हैं। ताजा मामला यूपी के रामपुर का है जहां चुनावी लड़ाई मानव से दानव तक पहुंच चुकी है,  आजम खान जया प्रदा के उस बयान पर जनता की हमदर्दी लेने की कोशिश कर रहे थे जिसमें उन्होंने दानवों का वध करने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें :-‘मेरा टिकट काटने से पहले पूछा तक नहीं गया’- शत्रुघ्न सिन्हा 

आपको बता दें आजम खान ने कहा- मैं, जिसने तुम्हारे बच्चों के लिए भीख मांगकर, जिसने तुम्हारे लाचार बच्चों के लिए एक अजीमो शान यूनिवर्सिटी बनाई, तुम्हारे चलने के लिए सड़कें बनाई, तुम्हारे पानी का इंतजाम करके पूरे जिले में सैकड़ों पानी के टैंक लगाए। मैं दानव हूं, मेरा वध होगा, मुझे मारा जाएगा, मेरे शरीर से मेरा सिर उतारा जाएगा। मैं दानव हूं, भारतीय जनता पार्टी ने मेरा वध करने के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें :-अभिभावकों को बड़ी राहत, प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर हाईकोर्ट ने लगाई 30 अप्रैल तक रोक 

जानकारी के मुताबिक दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, गौरव भाटिया की मौजूदगी में जया प्रदा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर जया प्रदा ने कहा कि सिनेमा हो या राजनीति मैंने उसे दिल से अपनाया है। जया ने आगे कहा कि बीजेपी की सदस्यता मुझे दी गई, मैं इसके लिए धन्यवाद देती हूं।

Related Post

राहुल गांधी

मोदी और शाह अपनी ही काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं : राहुल गांधी

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा हमला…
एमएम नरवणे

कड़ी चौकसी से दुश्मन के मंसूबों को नाकाम बनाने की मुहिम जारी रखें : एमएम नरवणे

Posted by - January 23, 2020 0
जम्मू। थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को उत्तरी कमान मुख्यालय ऊधमपुर…
शाहिद कपूर

‘कबीर सिंह’ फिल्म का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें रिलीजिग का समय

Posted by - May 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज यानी सोमावर दोपहर एक बजे रिलीज…
Light House Project

मोदी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण, 1040 परिवारों को मिला अपने सपनों का घर

Posted by - March 10, 2024 0
लखनऊ। लखनऊ के शहरी गरीब परिवारों के लिए आज का दिन यादगार बन गया। अपने आशियाने के लिए जद्दोजहद कर रहे…

पीएम मोदी ने विजया राजे सिंधिया को दी श्रद्धांजलि, कहा- वह निडर और दयालु थीं

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विजया राजे सिंधिया…