Ahan Shetty की फिल्म तड़प का टीजर रिलीज, Tara Sutaria संग करेंगे रोमांस

701 0

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी तो फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं, मगर अब बारी है उनके बेटे अहान शेट्टी की। अहान शेट्टी फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। जबसे इस मूवी का ऐलान हुआ है, सुनील शेट्टी के प्रशंसक उनके बेटे को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इस बीच प्रशंसकों को फिल्म को लेकर और उत्साहित करने के लिए निर्माताओं ने एक टीजर साझा किया है, जिसमें अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया की एक झलक बताई।

वही इतना ही नहीं, साथ ही ये ऐलान किया गया कि फिल्म का ट्रेलर कल मतलब बुधवार को जारी किया जाएगा। फिल्म ‘तड़प’ के पोस्टर ने पहले ही तहलका मचाया था तथा अब तकरीबन सभी को ट्रेलर की बेसब्री से इंतजार है, मगर ट्रेलर रिलीज होने से पहले निर्माताओं ने फैंस को थोड़ा और क्रैजी करने का फैसला लिया।

फिल्म में अहान की सह-कलाकार तारा सुतारिया ने अहान शेट्टी का एक इंट्रोडक्शन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें अहान शेट्टी का बैक लुक दिखाया गया है और वो भी शर्टलेस। अहान का ये लुक देखकर प्रशंसक का अवश्य इस फिल्म और इसके ट्रेलर का इंतजार करना कठिन होगा।

वहीं जो दूसरा टीजर साझा किया गया, उसमें फिल्म के मुख्य कलाकार अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया की भूमिकाओं से रूबरू करवाया गया है। मेकर्स ने आज रोमांटिक एक्शन ड्रामा का टीज़र पेश किया, जो रॉ, इंटेंस, पैशनेट तथा संगीतमय तौर पर अपलिफ्टिंग है। मिलन लुथरिया द्वारा डायरेक्टेड व अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत ‘तड़प’ के टीज़र में युवा स्टार्स के बीच एलेक्टरीफाइंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Related Post

“Unbreakable” की कहानी सुने बिना काम करने लिए सहमत ब्रूस विलिस

Posted by - January 12, 2019 0
मुंबई।हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ब्रूस विलिस इन दिनों चर्चा में हैं। अगले हफ्ते उनकी फिल्म ग्लास सिनेमाघरों में रिलीज होने…
मोदी की बायोपिक

सुप्रीम कोर्ट का EC को निर्देश, मोदी की बायोपिक देखने के बाद प्रतिबंध पर लें फैसला

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी पर बनी बायोपिक देखने और उसकी रिलीज पर रोक लगाने…

अपने पति राज के अर्थी को कांधा दे रही है मंदिरा बेदी

Posted by - July 1, 2021 0
मंदिरा बेदी एक भारतीय अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन पर प्रसारित 1994…