वरुण गांधी ने फिर किया किसान आंदोलन का समर्थन, शेयर किया पूर्व पीएम का वीडियो

639 0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का एक बार फिर समर्थन किया है। गुरुवार को उन्होंने किसानों के समर्थन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। जिसमें वाजपेयी ने किसानों को अपना समर्थन देते हुए उनके दमन के खिलाफ तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार को चेतावनी दी थी। वरुण गांधी ने 41 सेकेंड के वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, एक बड़े दिल के नेता द्वारा कही गई बुद्धिमानी की बात। बता दें कि वीडियो 1980 का है जब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष में थे।

वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी किसी जनसभा में सरकार को चेतावनी देते हुए कहते हैं, मैं इन किसानों को डराने वाली सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं। हमें डराने की कोशिश ना करो। ये किसान डरने वाले नहीं हैं। हम किसानों के आंदोलन का उपयोग राजनीति के लिए नहीं करना चाहते हैं। हम उनकी जायज मांगों का समर्थन करते हैं। और अगर सरकार हमें डराने की कोशिश करती है, कानून का दुरुपयोग करती है या किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन की उपेक्षा करती है तो हम भी उनके समर्थन में उनके आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।

कुछ दिन पहले वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 4 किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जो कथित रूप से बीजेपी नेताओं से जुड़ी कारों से कुचले गए थे। गांधी को हाल में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया गया। इसे गांधी से पार्टी नेतृत्व की नाराजगी के रूप में देखा गया था।

बता दें कि सांसद वरुण गांधी इससे पहले भी किसान आंदोलन के मुद्दे पर ट्वीट करते रहे हैं। उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर आंदोलन करने वालों को अपना ही खून बताते हुए धैर्यपूर्वक उनकी बात सुने जाने का आग्रह किया था। वरुण गांधी लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मरने वालों के स्वजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने तथा घटना की जांच सीबीआइ से कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुके हैं। वह आंदोलन में मरने वाले किसानों को शहीद बता चुके हैं।

Related Post

Prayagraj Museum

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं को होंगे भारत की पुरातन संस्कृति और वैभव के दर्शन

Posted by - October 26, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में जब श्रद्धालु आएंगे तो उन्हें भारत की संस्कृति और वैभव के दर्शन भी होंगे। योगी…
AK Sharma

कचरे को सही तरीके से छांटकर पुनर्चक्रण के लिए भेजने में सक्षम है MRF सेन्टर: एके शर्मा

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ के ग्वारी क्षेत्र में मे०लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा…
CAA के खिलाफ रैली

CAA के खिलाफ रैली में ओवैसी के मंच पर लड़की का हंगामा, देखें वीडियो

Posted by - February 20, 2020 0
बंगलूरू। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन…
सीबीएसई

हिंसा प्रभावित इलाकों में सीबीएसई की 28 और 29 की परीक्षा स्थगित

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राजधानी में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली और…