कच्चे तेल पर महंगाई की मार, लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

634 0

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर बढोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज यानी 9 अक्टूबर को लगातार पांचवें दिन इजाफा किया है। ताजा बढोतरी के बाद मुंबई में डीजल 100 रुपये लीटर के पार निकल गया है। जबकि पेट्रोल 110 रुपये के स्तर को पार करने के करीब है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे जबकि डीजल 35 पैसे महंगा हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (09 अक्टूबर) को पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये से बढ़कर 103.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 92.12 रुपये से 92.47 रुपये प्रति लीटर हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं।

चार प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगा है। यहां डीजल आज 100 के पार चला गया जबकि पेट्रोल 110 रुपये के स्तर को पार करने के करीब है। ताजा रेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.83 रुपये जबकि डीजल 100.29 रुपये प्रति लीटर हो गया।

4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव…

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली  103.84   92.47
मुंबई 109.83   100.29
कोलकाता 104.52   95.58
चेन्नई 101.27   96.93

बता दें कि 24 सितंबर से अब तक डीजल की कीमत में 3 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि पेट्रोल 28 सितंबर से अब तक 2 रुपये 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इस महीने में अब तक सिर्फ एक दिन (04 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे हैं। बाकी के दिनों में ईधन की कीमतों में इजाफा देखा गया।

Related Post

CM Dhami presented the Asian Open Short Track Speed ​​Skating Championship trophy to Thailand

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

Posted by - August 23, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में…
Sanjay Raout

महाराष्ट्र : सामना में लेख पर घिरे संजय राउत को अजित पवार और नवाब मलिक ने दी नसीहत

Posted by - March 28, 2021 0
मुंबई। शिवसेना के मुखपत्र सामना में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के संबंध के बारे…
CM Vishnudev

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग…