petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर हो सकता है विचार

691 0

पेट्रोल और डीजल (petrol-diesel) को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रस्ताव पर जल्द ही केंद्र सरकार विचार कर सकती है। इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों की आसमान छूती कीमत से देश के आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आगामी शुक्रवार यानी 17 सितंबर को होने वाली मंत्री स्तरीय पैनल संबंधित प्रस्ताव रखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मंत्री स्तरीय पैनल की बैठक में एक प्रस्ताव रखा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाले इस पैनल में ‘वन नेशनल रेट पॉलिसी’ के तहत पेट्रोलियम उत्पादों पर भी दूसरी उपभोक्ता वस्तुओं की तरह ही पूरे देश में एक समान टैक्स लगाने की प्रक्रिया पर विचार किया जाना है। पूरे देश में एक समान टैक्स की ये प्रक्रिया जीएसटी के जरिए ही अमल में लाई जा सकती है। माना जा रहा है कि अगर इस प्रक्रिया पर अमल किया गया, तो सरकार के राजस्व वसूली के तौर-तरीकों में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव होने की संभावना भी बन जाएगी।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत ने मध्य आय वर्गीय उपभोक्ताओं की जेब पर काफी प्रतिकूल असर डाला है। इसी वजह से न्यायपालिका भी केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात पर विचार करने की सलाह दे चुकी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में मंत्री स्तरीय पैनल पेट्रोलियम उत्पादों खासकर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रस्ताव की संभाव्यता की जांच करेगा। इसके साथ ही पैनल इस बात का अनुमान लगाने की भी कोशिश करेगा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से होने वाली राजस्व की हानि का देश की आर्थिक अवस्था और देश के खजाने पर कितना प्रतिकूल असर पड़ेगा।

अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का रास्ता होगा आसान

उल्लेखनीय है कि जीएसटी के मौजूदा प्रारूप में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए मंत्री स्तरीय पैनल में तीन चौथाई सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। इस पैनल में सभी राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। हालांकि इस प्रस्ताव पर विचार होने के पहले ही कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन को जीएसटी सिस्टम में शामिल करने का विरोध किया है। इन राज्यों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट (वैल्यू ऐडेड टैक्स) के जरिए राज्य को राजस्व के रूप में बड़ी राशि मिलती है लेकिन अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया गया तो राज्य के लिए राजस्व जुटाने का एक बड़ा माध्यम केंद्र सरकार के पास चला जाएगा।

17 तारीख को होने वाले मंत्री स्तरीय पैनल की बैठक का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि इस बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने, कोरोना के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाओं को मिल रही रियायत की अवधि में और तीन महीने का विस्तार देने और रिन्यूएबल एनर्जी के काम आने वाले उपकरणों कि जीएसटी की मौजूदा दर में संशोधन करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

Related Post

CM Vishnudev Sai

आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत: सीएम साय

Posted by - May 1, 2024 0
रायपुर/जशपुर/सीतापुर/सुहेला। जशपुर के पंडरापाठ में बुधवार को अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ राजधानी रायपुर के…
Nayab Singh Saini

भाजपा का संकल्प पत्र भगवान समान, वादों को पूरा करते हैं: नायब सैनी

Posted by - September 22, 2024 0
सोनीपत। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Saini) ने रविवार को बरोदा में कांग्रेस और पूर्व सीएम…
CM Dhami

सीएम धामी ने धोए कांवड़ियों के चरण, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

Posted by - July 30, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को ओम पुल के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिए योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पहुंचाने के निर्देश

Posted by - April 10, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को डामकोठी में अधिकारियों…