शेखावत को पंजाब,धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

642 0

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए राज्य में कई संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। संजय भाटिया को वेस्टर्न यूपी, वाय. सत्या ठाकुर को अवध, संजीव चौरसिया को बृज, सुधीर गुप्ता को कानपुर, सुनील ओझा को काशी का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हिंदी भाषी राज्य उत्तराखंड के लिए प्रल्हाद जोशी को प्रभारी बनाया गया है। प्रल्हाद जोशी केंद्र सरकार में कोयला और खान मंत्री हैं। उत्तराखंड में बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह प्रभारियों को रूप में उनका सहयोग करेंगे।

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी ने दिया इस्तीफा, यूपी में सीएम योगी दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को यहां का सह प्रभारी बनाया गया है। वर्ष 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।इसके अलावा किसानों का आंदोलन चल रहा है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध का सामना भाजपा कर रही है। भगवा पार्टी पंजाब में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। हालांकि, किसानों के विरोध के कारण सबसे अधिक भाजपा को पंजाब में ही नुकसान हो सकता है।

 

Related Post

कैलाश खेर

कैलाश खेर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का गीतों से करेंगे स्वागत, गाएंगे ये गाने

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर…
Mobile App

अब उत्तर प्रदेश में मॉडर्न मोबाइल ऐप से भी हाइवे इवैल्यूएशन प्रक्रिया होगी संभव

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के विकास के लिए आधुनिक…
Mahua Moitra

बंगाल: गिरिराज पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोलीं- चोटी वालों से रोहिंग्या गोत्र बेहतर

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)  ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ‘रोहिंग्याओं का गोत्र…