‘इंडियन आइडल 12’: शनमुख प्रिया को विजय देवरकोंडा ने ‘लाइगर’ में दिया गाने का मौका

781 0

साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर लाइम लाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर निर्मित कर रहे हैं। हाल में खबर आई थी कि यह फिल्म OTT के बजाय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब जानकारी सामने आ रही है कि विजय ने ‘इंडियन आइडल 12’ की फाइनलिस्ट शनमुख प्रिया को फिल्म ‘लाइगर’ में गाने का मौका दिया है।

बताया जा रहा है कि जगन्नाथ पुरी की निर्देशित फिल्म के लिए शन्मुखप्रिया ने एक गाने की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। इस खास मौके पर विजय देवरकोंडा ने शन्मुखप्रिया को अपने घर बुलाया और उनकी खूब तारीफ भी की। इस दौरान शन्मुखप्रिया की मां भी उनके साथ थीं। एक्टर के किए वादे के पूरा होने पर दोनों ने उन्हें धन्यवाद दिय।

डेंगू को लेकर महापौर हुईं अलर्ट, किया दौरा

बता दें शन्मुखप्रिया के लिए बनाए विजय के इस वीडियो के बाद से ‘लाइगर प्रॉमिस’ (Liger Promise) का हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ‘लाइगर’ को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें करण जौहर, चार्मी कौर, पुरी जगन्नाथ और अपूर्व मेहता भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में विजय और अनन्या पांडे के अलावा राम्या कृष्णन, विशु रेड्डी, रोनित रॉय, मकरंद देशपांडे, आली और गेटअप श्रीनू भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाना है।

Related Post

video of Rohit Shetty and Sara Ali Khan is going viral

देखिए क्यों रोहित शेट्टी और सारा अली खान का एक पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Posted by - August 19, 2020 0
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छिड़ी हुई है। एक्टर…
Akshay Kumar

सोमनाथ मंदिर पहुंचे पृथ्वीराज की पूरी टीम, अक्षय कुमार ने की पूजा

Posted by - June 1, 2022 0
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन कर हैं। अक्षय…
swara bhasker

रिया चक्रवर्ती की ट्रोलिंग को लेकर स्वरा भास्कर ने जताई नाराजगी, कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
नई दिल्ली।रिया चक्रवर्ती को लेकर इस वक्त लगातार चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के पिता…