पीएम नरेंद्र मोदी ने Noida के डीएम सुहास एल यथिराज से फोन पर की बात!

644 0

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के बैडमिंटन स्टार और नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बात पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद सुहास को मुबारकबाद दी। सुहास की इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘सेवा और खेल का अद्भुत संगम, सुहास यथिराज ने अपने शानदार खेल से पूरे देश का ध्यान खुद की तरफ खींचा है। बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतने पर उनको मुबारकबाद।

सिल्वर मेडल विजेता सुहास ने पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं भारत के प्रधानमंत्री से बात कर रहा हूं। बचपन में मैं सोचता था कि भगवान ने ये क्या कर दिया मेरे साथ। लेकिन आज उसी भगवान ने आपसे बात करने का मौका दिया है। ’ वहीं यूपी के सीएम ने भी डीएम सुहास एलवाई को बधाई देते हुए कहा कि मैं उनकी जीत के लिए उन्हें तहे दिल से बधाई देता हूं। सीएम ने कहा कि इससे पहले भी कई मौकों पर उन्होंने कई मेडल जीते थे। सीएम ने कहा DM सुहास एल यतिराज अपने प्रशासनिक कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ, वह पैरालिंपिक में सफल रहे हैं।

शास्त्री समेत चार लोग हुए आइसोलेट, चौथे दिन लगा मैच पर ग्रहण!

इनके आलावा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी नोएडा के डीएम और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल यतिराज को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि “एक सिविल सेवक के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खेल को आगे बढ़ाने में आपका समर्पण असाधारण है। ”

Related Post

PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित…
AK Sharma

नदी घाटों एवं जलाशयों में प्रवाहित पूजा सामग्री को जल से निकालकर शीघ्र निस्तारित किया जाए: एके शर्मा

Posted by - October 31, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने छठ महापर्व पर आज प्रातःकाल लक्ष्मण मेला…