दिल्ली मे बंदूक के दम पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

534 0

राजधानी दिल्ली के खेरा खुर्द इलाके में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर एक हार्डवेयर की दुकान को लूट लिया. यही नहीं, इस दौरन वह दुकान में कम पैसे होने की वजह से नाराज भी दिखाई दिए। वीडियो के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान में फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। यह घटना शनिवार की है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दिल्‍ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में दिख रहा है कि शॉप के कैश काउंटर पर जब कैशियर मोबाइल पर बात कर रहा है, तभी अचानक से लुटेरे घुस आते हैं। ये बदमाश आते ही बुजुर्ग दुकानदार से पहले मारपीट करते हैं, जो कैशकाउंटर से खड़ा था। रिवॉल्‍वर लहराते हुए लुटेरे धमकियां दे रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग दुकानदार बदमाशों से कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। एक बदमाश कैश काउंटर के सामने खड़े युवक के सिर पर रिवाल्‍वर मारकर उसे वहां से भगाता है।

सुसाइड अटैक: पाकिस्तान में तीन जवानों की मौत, 20 घायल

हेल्‍मेट पहने हुए दूसरा बदमाश कैश काउंटर में पैसा तलाशता है तो शायद उसे नहीं मिलता तो वह रिवॉल्‍वर लेकर कैशियर को दोबारा लाता है और उससे नकदी की तलाशी करवाता है। इसके बाद दूसरा बदमाश सामने से धमकाता है और नकदी लेकर लुटेरे बड़े आराम से निकल जाते हैं। वहीं, कैश निकाल रहे बदमाश ने गालियां देते हुए दुकान मालिक को बुलाया और कहा कि पैसे निकाल कर दे, वरना गोली मार दूंगा। दुकान मालिक ने कहा कि पैसे हैं ही नहीं, अगर गोली मारनी है तो मार दो. इसके बाद उसने कैश रैक खोलकर दिखा दी, जिसमें कुछ रुपये थे, वो बदमाश ने निकाल लिए। इसके बाद वह कुछ अन्‍य सामान लेकर दुकान में मौजूद सभी लोगों को धमकाते हुए फरार हो गए।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

Posted by - December 16, 2023 0
देहारादून। प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
entrance exam

JEE Main परीक्षा 1 सितंबर से शुरू, छात्रो को कोविड-19 के इन नियमों को मानना होगा जरूरी

Posted by - August 25, 2020 0
JEE Main अप्रैल / सितंबर 2020 परीक्षा के लिए देश भर के छात्र-छात्राओं और पैरेंट्स द्वारा लगातार विरोध किया जा…
Naxalites

सुकमा में 9 महिलाओं समेत 33 नक्सलियों का सरेंडर, 17 पर घोषित है 49 लाख रुपए का इनाम

Posted by - April 18, 2025 0
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को कम से कम 33 नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण…
Governor releases books based on the life of CM Dhami

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री धामी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा आज राजभवन में देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…