अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास ने मनाई भगवान कृष्ण की छठी

789 0

भगवान श्रीकृष्ण (Krishna) के छठी महोत्सव पर अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास की ओर से आनलाइन लोकरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के अध्यक्ष परमानंद पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के छतिहार  उत्सव पर प्रतिभागियों ने सोहर और भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी।

सुमन पांडेय की सोहर ‘जनमले किशन  कन्हाई, गोकुल में बाजे बधाई हो’,कल्पना सक्सेना के सोहर गीत ‘देवकी के घर में जनमे किशन कन्हाई ,घर—घर बाजे शहनाई हो और सरला गुप्ता की सोहर ‘मथुरा में जन्म लिहिलैं कन्हैया, बधइया गोकुल में बाजे हो’ दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। इसके अतिरिक्त नर्वदा उर्फ मधु श्रीवास्तव,कंचन श्रीवास्तव, अंजली सिंह,भारती श्रीवास्तव गाजियाबाद, तन्नु कुमारी चौहान,रीता पांडेय,नीरु श्रीवास्तव ,शैली सिंह ने सोहर और भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के तत्वावधान में  लोकरंग के आनलाइन श्री किशन  छतिहार  उत्सव पर भक्ति गीतों और सोहर का समापन राष्ट्रगान जन गण मन और जय हिन्द, जय भारत वन्दे-मातरम और जय भोजपुरी से हुआ।

इस अवसर पर न्यास के उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद दुबे, दिग्विजय मिश्र, संयुक्त सचिव राधेश्याम पांडेय, जे पी सिंह, न्यासी शाश्वत पाठक, प्रसून पांडेय, सुदर्शन दुबे, दिव्यांशु दुबे, अखिलेश द्विवेदी, दशरथ महतो, गयानाथ यादव, राहुल द्विवेदी और ऊषाकान्त मिश्र, विनीत तिवारी, निलेन्द्र त्रिपाठी, सुनील मिश्र, पुनीत निगम आदि भी आनलाइन मौजूद रहे।

Related Post

Power

प्रदेश में बढ़ी हुई विद्युत मांग के सापेक्ष पावर कॉरपोरेशन अनवरत कर रहा विद्युत आपूर्ति

Posted by - May 29, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रदेश…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया नौ दुर्गा स्वरूपा नौ कुंवारी कन्याओं का विधि विधान से पूजन

Posted by - October 4, 2022 0
गोरखपुर। मातृशक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। इस श्रद्धाभाव की महत्ता को महिला सशक्तिकरण के…
CM YOGI

योगी सरकार में माफियाओंं के विरूद्ध हुई बड़ी कार्रवाई

Posted by - July 20, 2021 0
प्रदेश में अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के नतीजे सामने आये हैं। पुलिस द्वारा प्रदेश में कुख्यात अपराधियों,…
AK Sharma

प्रदेश में उद्यमिता की नई धारा विकसित होगी और आर्थिक सशक्तिकरण की राह और तेज होगी: एके शर्मा

Posted by - September 18, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर…