केरल में फिर लौटा निपाह वायरस, अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय लड़के की मौत

652 0

कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार का सामना कर रहे केरल में अब निपाह वायरस ने भी दस्तक दे दी है। कोझीकोड के एक अस्पताल में निपाह वायरस के लक्षणों के साथ भर्ती कराए गए 12 वर्षीय लड़के की रविवार सुबह मौत हो गई। उसके संपर्क में आए लोगों में अभी तक निपाह के लक्षण नहीं देखे गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी रख रहा है। शनिवार देर रात स्वास्थ्य अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक भी की थी।

निपाह वायरस से आज सुबह बच्चे की मौत हो गई, इससे पहले उसमें इन्सेफलाइटिस के लक्षण नजर आए थे और अस्पताल में जांच के बाद निपाह वायरस की संभावना व्यक्त की गई थी। निपाह के संदिग्ध संक्रमण की सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने शनिवार देर रात स्वास्थ्य अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। हालांकि राज्य सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर निपाह वायरस की मौजूदगी की घोषणा नहीं की है, इसे संदिग्ध मरीज ही माना जा रहा है।

महिला जन सुनवाई: राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता मे संपन्न हुई !

दक्षिण भारत में निपाह वायरस का पहला मामला केरल के कोझीकोड जिले में 19 मई, 2018 को दर्ज किया गया था. राज्य में एक जून, 2018 तक 17 मौतें और वायरस के कुल 18 पुष्ट मामले देखे गए थे। 2018 में पहली बार केरल में दस्तक देने वाले निपाह को डेडली वायरस भी कहा गया था। दरअसल इस वायरस से संक्रमित 75 फीसद लोगों की मौत हो जाती है क्योंकि इसके उपचार के लिए अब तक न तो कोई दवा और न ही कोई वैक्सीन उपलब्ध है।

Related Post

SC

दिल्ली में होगा गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन का इलाज, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया आदेश

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुधवार (28 अप्रैल) को निर्देश दिया है कि पिछले साल…
CM Nayab Singh

युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सीएम नायब सैनी, कहा- कांग्रेस ने युवाओं का इस्तेमाल किया

Posted by - August 27, 2024 0
रोहतक। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यता ग्रहण समारोह में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)…
CM Dhami

सीएम धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा में लगाई रात्रि चौपाल

Posted by - February 10, 2024 0
देहरादून: “गांव चलो अभियान” अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के *ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
CM Dhami

धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी

Posted by - January 11, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में पन्द्रह विभिन्न…