CM Dhami

संस्कृत को रोजगार से जोड़ना आवश्यक: सीएम धामी

350 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि संस्कृत के माध्यम से रोजगार भी मिले। यही सरकार की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वेदभूमि भी है। भारत ने विश्वभर में वेदों का ज्ञान दिया, इसी कारण हम विश्वगुरु कहलाये।

गुरुवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री महाराज के स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह देवभूमि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि संस्कृत के क्षेत्र में रघुनाथ कीर्ति परिसर बहुत कम समय में बड़ा नाम बन गया है। यह परिसर केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि देव वाणी संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए ऐसे विश्व विद्यालय महत्वपूर्ण हैं। आशा है क़ि यहां अध्ययन करने वाले छात्र स्वामी करपात्री महाराज की तरह ही दृढ़संकल्पी, एवं त्यागी बनेंगे। युवाओं को स्वामी करपात्री जी महाराज से त्याग, संकल्पबद्धता और धर्म रक्षा की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्राचीन ज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्ध उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक भूमि अपने वैभव को पुनः प्राप्त करे और हमारी संस्कृति और संस्कृत का प्रचार प्रसार हो। इसके लिए यह विश्वविद्यालय उत्तराखंड ही नहीं वरन देश की महत्वपूर्ण धरोहर है। पहले उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चों को संस्कृत की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए वाराणसी, जयपुर, केरल, हरिद्वार इत्यादि जैसे शहरों में जाना पड़ता था, इससे उनका समय और धन बहुत व्यय होता था। इस परिसर के खुलने से यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो गयी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस परिसर पर विशेष फोकस है। प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार इस परिसर के निर्माण और विकास कार्यों की निगरानी करता है। यह प्रधानमंत्री के संस्कृत और उत्तराखंड के प्रति प्रेम का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस पहचान को हम तभी कायम रख पाएंगे, जब संस्कृत का प्रचार और प्रसार पूरे भारत वर्ष में होगा। हम उत्तराखंड की शिक्षा में संस्कृत का समावेश करना चाहते हैं। संस्कृत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार तभी हो सकता है, जब उसे रोजगार से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश में वृहद स्तर पर चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हम संस्कृत को जानेंगे तो अपनी संस्कृति को भी जान पाएंगे और अपनी संस्कृति को प्रेम करने और अपनाने वाला व्यक्ति ही जीवन में प्रगति कर पाता है। सरकार उत्तराखंड की संस्कृति के साथ साथ देववाणी संस्कृति के प्रचार और प्रसार के लिए “विकल्प रहित संकल्प“ के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर विधायक विनोद कंडारी, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी, परिसर के निदेशक डा. पीवीबी सुब्रह्मण्यम एव अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Post

NEET UG

NEET UG की परीक्षा को स्थगित करने के लिए उम्मीदवारों माता-पिता ने लिखा पीएम को पत्र

Posted by - June 21, 2022 0
नई दिल्ली: पेरेंट्स एसोसिएशन ने सोमवार (20 जून) को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को एक पत्र लिखा, जिसमें…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

धामी के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार

Posted by - January 29, 2026 0
देहरादून  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” (Jan…
CM Bhajanlal

निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर CM भजनलाल सक्रिय, जमीनी स्तर से ले रहे फीडबैक

Posted by - December 6, 2025 0
जयपुर। निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) पूरी तरह सक्रिय हैं। पिछले…
CM Bhajan Lal

रामगंजमण्डी में बालिका सैनिक विद्यालय के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी

Posted by - January 24, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने राज्य में ईआरसीपी परियोजना (रामजल सेतु लिंक परियोजना) के कार्यों को गति…

प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला…