कृषि कानून के विरोध में मुजफ्फरनगर में आज हुंकार भरेंगे अन्नदाता!

890 0

मोदी सरकार द्वारा पास किए गए नए कृषि कानून के विरोध में रविवार को ३०० किसान संगठन यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत में कुल 300 किसान संगठन भागीदारी कर रहे हैं, इतनी भारी भीड़ को देखते हुए यूपी पुसिल सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर है। किसानों ने मुजफ्फरनगर में 500 लंगर शुरु किया है, इसके अलावा १०० चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं जो इलाज करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर किसानों को पंचायत स्थल पर आने से रोका गया तो वह बैरियर भी तोड़ सकते हैं, क्योंकि ये कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है।

अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक रईस अख्तर, एसपी संजीव वाजपेई, एसपी शिवराम यादव के साथ सीओ चमन चावड़ा भी मौजूद रहेंगे। गाजीपुर बार्डर पर दूसरे प्रदेशों से भी किसानों के जत्थे पहुंचे। वे भी देर रात या सुबह तक मुजफ्फरनगर महापंचायत में पहुंच जाएंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि पांच सितंबर की महापंचायत को किसान और मजदूर अपनी अस्मिता से जोड़कर देख रहे हैं।

महापंचायत में कितने लोग पहुंचेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि संख्या की बात छोड़ो, महापंचायत ऐतिहासिक होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने “बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं” का संकल्प ले रखा है। वह आंदोलन शुरू होने के बाद अब तक मुजफ्फरनगर की सीमा में नहीं गए। संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर वह रविवार को मुजफ्फरनगर में बुलाई गई महापंचायत में जरूर पहुंचेंगे, लेकिन अपने घर नहीं जाएंगे।

जावेद अख्तर ने आरएसएस और तालिबान को बताया एक, भाजपा भड़की, कहा- माफी मांगे

राकेश टिकैत सिवाया टोल पहुंच गए हैं। किसानों के वाहनों से दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम हो गया है। सैकड़ो वाहनों के साथ राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महापंचायत 12 बजे के बाद शुरू होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने “बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं” का संकल्प ले रखा है। वह आंदोलन शुरू होने के बाद अब तक मुजफ्फरनगर की सीमा में नहीं गए। संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर वह रविवार को मुजफ्फरनगर में बुलाई गई महापंचायत में जरूर पहुंचेंगे, लेकिन अपने घर नहीं जाएंगे।

Related Post

communicable disease

उप्र में संचारी रोगों के साथ दिमागी बुखार और H3N2 वायरस के लिए भी चलेगा अभियान

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर अप्रैल से पूरे प्रदेश में प्रस्तावित संचारी रोगों (Communicable Diseases) से बचाव…
Punjab

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पीएम मोदी से पहली मुलाकात

Posted by - March 24, 2022 0
चण्डीगढ़: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद भगवंत मान आज गुरुवार को दिल्ली (Delhi) में प्रधानमंत्री नरेंद्र…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन सिफारिश !

महाराष्ट्र में भाजपा को सरकार बनाने का मिला मौका, राज्यपाल ने भेजा आमंत्रण

Posted by - November 9, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को प्रदेश में सत्ता को लेकर चल रही खींचतान के बीच…
cm yogi in civil hospital

CM योगी ने सिविल अस्पताल पहुंच कर लिया वैक्सीनेशन का जायजा

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वैक्सीनेशन का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने…
CM Yogi

प्रत्येक विभाग अपनी कार्य प्रणाली में करें नवाचार का प्रयोगः सीएम योगी

Posted by - August 30, 2024 0
कानपुर। गुरुवार को कानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ-साथ रोजगार मेला के माध्यम से…