Maha Kumbh

स्वच्छ महाकुम्भ के नारे को सार्थक कर रहे प्रयागराज के छात्र

277 0

प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सेक्टर 18 में स्वच्छता अभियान चलाया। महाकुम्भ समाप्ति के पश्चात भी स्वच्छ महाकुम्भ (Maha Kumbh) के संकल्प को जीवंत बनाए रखने के लिए इस अभियान का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान में 100 से अधिक एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैले पॉलिथीन व अन्य कचरे को एकत्रित किया। इसके साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

शिक्षकों ने भी बढ़ाया हाथ, लिया स्वच्छता का संकल्प

अभियान में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।

स्वच्छता से जागरूक होंगे स्कूली बच्चे

प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ स्थानों पर पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा हो गया था, जिसे हटाना पर्यावरण के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करेगा और गंगा तट को स्वच्छ रखने में सहायक होगा।

विद्यार्थियों का संकल्प – स्वच्छता अभियान जारी रहेगा

झूंसी स्थित गंगा तट पर बसे लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे और समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

Related Post

CM Yogi

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

Posted by - April 25, 2026 0
नदिया/पूर्व बर्धमान/उत्तर 24 परगना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की जमीन से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)…
CM Yogi

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

Posted by - March 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर योजना भवन में आयोजित…
Fire broke out at two places in Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में लगी आग, फायर यूनिट ने पाया काबू

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों…
champat rai

राम मंदिर के लिए अब तक जुटाए 2500 करोड़, मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर दिया दान

Posted by - March 7, 2021 0
नई दिल्ली । राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत…
CM Yogi

बरसात कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है: सीएम योगी

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के…