जावेद अख्तर ने आरएसएस और तालिबान को बताया एक, भाजपा भड़की, कहा- माफी मांगे

658 0

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने RSS और तालिबान को एक बताया तो हंगामा हो गया, भाजपा ने उनसे माफी मांगने की मांग की है। एक न्यूज पोर्टल को दिए साक्षात्कार में जावेद ने कहा था कि तालिबान बर्बर है, उसकी हरकते निंदनीय है, लेकिन RSS और बजरंंग दल वाले भी एक जैसे हैं। जावेद अख्तर के बदान पर महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने कहा- आरएसएस तालिबान की तरह होता तो वह इस तरह बयान नहीं दे पाते। उन्होंने कहा RSS से ही जुड़े राजनेता आज देश चला रहे हैं, वह राजधर्म का पालन कर रहे हैं, जावेद का बयान पूर्ण रूप से गलत है।

भाजपा यूथ विंग ने जावेद के जुहू स्थित आवास पर विरोध प्रदर्शन किया, कहा- इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इन्हें माफी मांगना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि ‘ये टिप्पणी करने से पहले वह यह तो सोचते कि उसी संघ परिवार से जुड़े हुए लोग आज इस देश की राजगद्दी को चला रहे हैं। राजधर्म का पालन कर रहे हैं। अगर तालिबानी विचारधारा होती तो क्या वे इस प्रकार की बयानबाजी कर पाते? संघ और विश्व हिंदू परिषद के करोड़ों कार्यकर्ताओं से जब तक जावेद अख्तर हाथ जोड़कर माफी नही मांगते हैं, तब तक उनकी और उनके परिवार की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।’

हुर्रियत नेता गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने पर FIR दर्ज

दरअसल, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अफगानिस्तान के हालात पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि ‘दुनियाभर में दक्षिणपंथी एक जैसी चीजें चाहते हैं। जैसे तालिबान एक इस्लामिक देश चाहता है वैसे ही ये लोग हैं जो हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। ये लोग एक ही मानसिकता के हैं।’ जावेद अख्तर ने आगे कहा, ‘बेशक तालिबान बर्बर है और उनकी हरकतें निंदनीय हैं लेकिन जो लोग आरएसएस, विहिप और बजरंग दल का समर्थन कर रहे हैं वे सभी एक जैसे हैं।’

Related Post

करिश्मा तन्ना

मुंह में सांप दबाए नजर आई करिश्मा तन्ना, ये वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन…
अजय राय

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका नहीं, अजय राय मैदान में

Posted by - April 25, 2019 0
नई दिल्ली। यूपी की सबसे हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट वाराणसी से कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपने प्रत्याशी का ऐलान कर…