बेंगलुरू में खंडे से टकराई ऑडी कार, विधायक के बेटे-बहु समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत

598 0

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार भोर एक भीषण हादसा हुआ, टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडुु के होसुर से डीएमके विधायक वाई. प्रकाश के बहु-बेटे समेत सात लोग ऑडी कार के जरिए कहीं जा रहे थे तभी उनकी कार एक बिजली खंबे से टकरा गई। कोरमंगला में टक्कर इतनी तेज थी की ऑडी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही सभी लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने सभी शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विधायक ने बताया कि मरने वालों में उनके बेटे करुणा सागर एवं बहु बिंदू शामिल हैं, एक अन्य मृतक केरल का निवासी है। बता दें कि मंगलवार सुबह ही राजस्थान के नागौर में भी भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें मौके पर ही ११ श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ ग।  कार में सवार सभी लोग दोस्त थे, जो बेंगलुरु में रहते थे। इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष थे।  सभी 20-30 साल की उम्र के थे। अब सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मुलायम सिंह ने दिया सपा में शामिल होने का न्योता

फिलहाल मामला आडूगुड़ी ट्रैफिक स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या ड्राइवर नशे में था। क्योंकि रोड पूरी तरह से खाली था, वहां कोई अन्य वाहन नहीं था। माना जा रहा है कि दुर्घटना लापरवाही, तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं।  ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था, जिस वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया।

Related Post

फिल्म 'गुलाबो-सिताबो'

‘गुलाबो-सिताबो’ की राइटर पर लगा चोरी का आरोप, बयान जारी कर रखा अपना पक्ष

Posted by - June 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ एक जबरदस्त विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई…
संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र कल से, नागरिकता संशोधन विधेयक पर घमासान मचना तय

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय…

एक दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे अमित शाह, परिवर्तन के मुद्दे पर होगी चर्चा

Posted by - May 3, 2022 0
बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कर्नाटक (Karnataka) में एक दिवसीय यात्रा के लिए बेंगलुरु (Bengaluru) पहुंचे हैं। इसके…
निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी फैसले से खुश, बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाने का फैसला

Posted by - January 7, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया की मां आशा देवी ने पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ ‘डेथ वारंट’ जारी करने…