बिहार: JDU विधायक के बयान के बाद NDA में तकरार चरम पर, भड़की BJP कार्रवाई की मांग पर अड़ी

637 0

बिहार में भले ही एनडीए की सरकार हो लेकिन गठबंधन के दो घटक दल जेडीयू और बीजेपी में तकरार चरम पर पहुंच गया है।जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के खिलाफ दिए गए बयान के बाद बीजेपी भड़क गई है। गोपाल मंडल ने तारकिशोर प्रसाद पर पैसों की वसूली का आरोप लगाया था जिसके बाद बीजेपी मंडल पर कार्रवाई की मांग कर रही। भाजपा नया नितिन नवीन ने कहा- नीतीश कुमार अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, और अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई करनी होगी।

हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सब सिर्फ समय को टालने के लिए किया जा रहा है, मंडल पर कार्रवाई करना जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान नहीं है। जेडीयू के विधायक के इस बयान के बाद बीजेपी के नेताओं ने मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गोपाल मंडल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्रवाई की मांग उठाई तो मंडल ने एकबार फिर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग कौन होते हैं, हम पर कार्रवाई करने वाले। उन्होंने सम्राट चौधरी को दलबदलू तक कह दिया।

इसके बाद मंडल के इन बयानों से असहज बीजेपी की तरफ से पार्टी नेता और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सामने आए और उन्होंने मंडल पर कार्रवाई की मांग की। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, पहले भी उन्होंने अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की है, आगे भी उम्मीद करेंगे कि जिस तरह से लगातार गोपाल मंडल शब्दों की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, वे कार्रवाई करेंगे।

पत्नी के साथ बलपूर्वक अथवा उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं- छत्तीसगढ़ HC

भले ही बीजेपी के दबाव में जेडीयू की ओर से विधायक पर कार्रवाई की बात कही जा रही है, लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह सब सिर्फ समय को टालने के लिए किया जा रहा है। भले अभी जेडीयू बीजेपी के दबाव में हो, लेकिन ये भी सच है कि गोपाल मंडल पर कार्रवाई करना जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान नहीं है, क्योंकि मडंल सीएम नीतीश के बेहद करीबी माने जाते हैं। मंडल पहले भी कई विवादों में आ चुके हैं, लेकिन कभी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इस बार गठबंधन के सबसे बड़े दल का दबाव है, तो संभवतः दिखावे के लिए कोई कार्रवाई हो सकती है।

Related Post

ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च

लॉकडाउन के बीच युवाओं के लिए ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च, जानें फीचर्स

Posted by - May 17, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट पर युवाओं के लिए एक अच्छा पार्टनर, अच्छा दोस्त ढूंढने और अकेलापन बांटने के…
CM Yogi

एक-एक निवेशक से करें संवाद, जमीन पर उतारें हर निवेश प्रस्ताव: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विभिन्न मंत्रियों, विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों के साथ अयोध्या…
केम छो ट्रम्प

सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम ‘ केम छो ट्रम्प ‘ कार्यक्रम 24 फरवरी को

Posted by - February 14, 2020 0
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। इस महीने भारत…

कंगना ने उठाई ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ करने की मांग, बोलीं- ये नाम गुलामी की पहचान

Posted by - June 23, 2021 0
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, आए दिन उनके बयान चर्चा का विषय बन जाते…