खट्टर सरकार का दावा- ऑक्‍सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत, विपक्ष का काम सिर्फ शोर मचाना

525 0

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज शुक्रवार को हुआ, इस दौरान सरकार हर उस मसले से भागी, जिसका जवाब उसके पास नहीं था। कोरोना से लेकर महंगाई और किसानों के मसले पर विपक्ष की ओर से लगाए गए ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव विधान सभा अध्‍यक्ष ने रद्द कर दिए। सदन में खट्टर सरकार ने कहा कि प्रदेश में कोविड से पीडि़त एक भी मरीज की ऑक्‍सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है।

विपक्ष ने जब इस जवाब पर सवाल खड़े किए तो इस पर सफाई देने भी खुद मुख्‍यमंत्री खड़े हुए कहा कि इस विषय पर हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। उल्‍टा विपक्ष पर ही सवाल उठाते हुए सीएम ने कहा कि “विपक्ष की तो कोई जिम्‍मेदारी होती नहीं है। सिवाय शोर मचाने के। “हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज शुक्रवार को उम्‍मीद के मुताबिक ही हंगामेदार हुआ। सरकार हर उस मसले से भागी, जिसका जवाब उसके पास नहीं था। कोरोना से लेकर महंगाई और किसानों के मसले पर विपक्ष की ओर से लगाए गए ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव विधान सभा अध्‍यक्ष ने रद्द कर दिए।

लेकिन सदन में खट्टर सरकार के एक बेशर्म और असंवेदनशीलता की पराकाष्‍ठा छूते एक बयान ने सभी को हतप्रद कर दिया। सरकार ने कहा कि प्रदेश में कोविड से पीडि़त एक भी मरीज की ऑक्‍सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है। हालांकि, खुद मुख्‍यमंत्री ने इस बात को माना कि प्रदेश में ऑक्‍सीजन की कमी थी।

इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह! विपक्षी नेताओं की जांच में रहे थे आगे

हरियाणा सरकार इस रणनीति के साथ ही सदन में आई थी कि मुश्किल में डालने वाले किसी भी मसले का उसे जवाब नहीं देना है। उसने वही किया। ज्‍वलंत मसलों पर कांग्रेस विधायकों के करीब ढाई दर्जन ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍तावों को किसी तात्‍कालिक विषय से जुड़ा न होने का तर्क देते हुए विधान सभा अध्‍यक्ष ने अस्‍वीकार कर दिया। इन ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍तावों में दिल्‍ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों का मसला होने के साथ ही, पेपर लीक, पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दाम और कोरोना से निबटने में सरकार की नाकामी जैसे विषय शामिल थे।

Related Post

Anurag Thakur

महाकुम्भ 2025: सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Posted by - February 8, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ हो रहा है।…
CM Yogi

राष्ट्रपति व राज्यपाल को सीएम योगी ने भेंट की टेराकोटा की मूर्तियां

Posted by - June 5, 2022 0
गोरखपुर: एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल गोरखपुर के टेराकोटा माटी शिल्प की ब्रांडिंग रविवार को और मजबूत हुई।…
AK Sharma

प्रदेश और देश के अर्थव्यवस्था की नीव में एक महत्वपूर्ण ईंट है बिजली: एके शर्मा

Posted by - August 23, 2023 0
लखनऊ। विद्युत कार्मिक मात्र एक नौकरी ही नहीं कर रहे बल्कि जीवन के लिए हवा, पानी जैसी एक आवश्यक सेवा प्रदान…