अयोध्या के महंत ने चंपत राय समेत अन्य पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

578 0

राम जन्म भूमि का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद एक बार फिर चर्चा में है। इसकी बड़ी वजह जमीन की खरीद-फरोख्त है।अयोध्या में निर्वाणी अखाड़े के महंत धरम दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों पर जमीन की खरीदी में फ्रॉड करने का आरोप लगया है।महंत ने ट्रस्ट के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज़ कराते हुए कहा कि ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों और राम भक्तों की भावना के साथ खेला है। अपनी शिकायत में उन्होंने ट्रस्ट के सभी सदस्यों का नाम लिया, जिनमें महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा, अयोध्या के मेयर के भतीजे दीप नारायण भी शामिल हैं।

हालांकि अभी कोई भी मुकदमा प्रशासनिक तौर पर पंजीकृत नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।प्रेस रिलीज में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत के हवाले से कहा गया है कि 9 नवंबर, 2019 को श्री राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए देश के कई लोग आने लगे।

वहीं खुद उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए बड़ी मात्रा में जमीन खरीद रही है, इस कारण अयोध्या में जमीनों के दाम बढ़ गए।चम्पत राय के मुताबिक जिस भूखंड पर चर्चा की जा रही है वह रेलवे स्टेशन के पास बहुत प्रमुख जगह है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अभी तक जितनी भूमि खरीदी है खुले बाजार की कीमत से बहुत कम दामों पर खरीदी है।

BJP नेता ने बनवाया PM मोदी का मंदिर, कुछ दिन बाद हटा ली मूर्ति, NCP नेता बोले- ‘भगवान’ गायब

वहीं जिस जमीन की खरीद को लेकर आरोप लगाए हैं उस सफाई देते हुए कहा गया है कि, उश जमीन को खरीदने के लिए वर्तमान विक्रेताओं ने सालों पहले जिन दामों पर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था, उस जमीन को उन्होंने 18 मार्च 2021 को बैनामा कराया। इसके बाद ही ट्रस्ट के साथ एग्रीमेंट किया।

Related Post

PM Modi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: पीएम मोदी ने 1406 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground breaking ceremony) का आयोजन है। सेरेमनी में…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…
Brajesh Pathak

व्हील चेयर और दवाओं का करें इंतजाम, नहीं तो अस्पताल का होगा काम तमाम

Posted by - April 2, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) की दूसरी पारी में उप मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य…
PMAY (Urban)

PMAY-Urban के बेनिफिशियरी अवार्ड्स 2023 में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार यूपी

Posted by - July 23, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PMAY-Urban) के तहत गरीबो को सर्वाधिक आवास मुहैया करा कर पिछले दो साल से लगातार…