ओलंपिक में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों से मिले राष्ट्रपति, बोले देश का बढ़ाया मान

784 0

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करने वाले सभी खिलाड़ियों से राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने खेलों के महाकुंभ में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया था। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उनके साथ टोक्यो गए उनके कोच, सपोर्ट स्टाफ को भी आमंत्रित किया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘मुझे बेहद खुशी है कि आपने जीत को विनम्रता से लिया और हार को गरिमा के साथ स्वीकार किया। मैं आपको बताना चाहता हूं कि 130 करोड़ भारतीय आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे और उत्साह के साथ आपका समर्थन कर रहे थे।’

राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘हमें अपनी बेटियों पर विशेष रूप से गर्व है, जिन्होंने कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद विश्वस्तरीय प्रदर्शन किया। कोरोना महामारी के बीच आपने हमें जश्न मनाने का एक मौका दिया। जब आप किसी खेल में भाग लेते हैं तो कभी आप जीतते हैं और कभी हारते हैं लेकिन हर बार आप एक नई चीज सीखते हैं।’

रविशंकर- राष्ट्रगान गा कर अपलोड करें और सर्टिफिकेट पाएं, लोग बोले- देशभक्ति दिखाई नहीं जाती

इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘मैं एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। इस टीम ने ओलंपिक इतिहास में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। आपकी उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है।’

Related Post

Governor Gurmeet

राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से की भेंट, ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Posted by - July 11, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet ) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण…
CM Nayab Singh Saini

विश्व बैंक के सहयोग से हरियाणा में स्थापित किया जाएगा वैश्विक AI केंद्र

Posted by - November 29, 2024 0
चंडीगढ़: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, हरियाणा राज्य जल्द ही विश्व बैंक की सहायता से एक वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्र…
pm modi

Budget Webinar में बोले पीएम मोदी, प्रोसेस्ड फूड का वैश्विक मार्केट में करना होगा विस्तार

Posted by - March 1, 2021 0
नई दिल्ली । प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कृषि क्षेत्र में बजट के कार्यान्वयन पर वेबिनार को संबोधित किया। इस…
cm dhami

सीएम धामी ने की गढ़वाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं के कार्यप्रगति की समीक्षा

Posted by - March 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विलम्ब होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के…