रविशंकर- राष्ट्रगान गा कर अपलोड करें और सर्टिफिकेट पाएं, लोग बोले- देशभक्ति दिखाई नहीं जाती

675 0

आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसके तहत सरकार ने ‘राष्ट्रगान डॉट इन’ वेबसाइट लॉन्च की है। यहां पर कोई भी व्यक्ति राष्ट्रगान गाकर उसे अपलोड कर सकता है।पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस वेबसाइट की जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि ऐसा करने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा।

सर्टिफिकेट के नाम पर यूजर्स ने पूर्व कानून मंत्री से कहा कि हमें अपनी देशभक्ति के लिए किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।एक यूजर ने लिखा- महोदय राष्ट्रगान तो देश का हर एक नागरिक गाता है, ऐसे प्रमाणपत्रों की जरूरत भाजपा को ही है,क्योंकि असली देशभक्ती दिखाई नहीं जाती।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस अभियान के लिए तकनीक का शानदार उपयोग किया गया है। यह बहुत आसान है और कोई भी सामान्य इन्सान उपयोग कर सकता है। rashtragaan.in पर क्लिक करते ही जो पेज खुलता है, वहां ‘Proceed’ या ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें। (यहां 12 भाषाओं के विकल्प मौजूद हैं।) अगले पेज पर पूरा नाम, उम्र, देश और राज्य की एंट्री करना होगी। इसके बाद ‘चलो गाएं’ या ‘Let’s Sing’ पर क्लिक करें। क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा और फ्रंट कैमरा चालू हो जाएगा।

चुपचाप करो काम और सफलता को अपना शोर बनने दो- ईरानी ने बताई सफल आदमी की पहचान

गायन शुरू करने के लिए रिकॉर्ड बटन दबाएं। मोबाइल या डेस्कटॉप के फ्रंट कैमरे की मदद से सिंगर खुद को देख सकता है। ‘रिकॉर्ड करें’ पर क्लिक करते ही ‘जन-गण-मन’ की धुन चालू हो जाती है। आपको इस धुन के साथ गाना है। वीडियो अपने आप रिकॉर्ड हो जाएगा। पूरा होने के बाद आप इसे सुन भी सकते हैं। अपलोड बटन दबाने पर वीडियो अपलोड हो जाएगा। दोबारा प्रयास करने के लिए पुन: आरंभ करें का विकल्प भी है। वीडियो अपलोड करते ही सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

Related Post

जस्टिस अब्दुल नजीर

अयोध्या फैसला : जस्टिस अब्दुल नजीर को मोदी सरकार ने दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ में शामिल रहे जस्टिस…
प्रियंका गांधी

गिरती जीडीपी पर प्रियंका गांधी का तंज, लिखा- अच्छे दिन आएंगे

Posted by - November 30, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को जारी जीडीपी आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा…
Transgenders

अब ट्रांसजेंडर को नौकरी के मिलेंगे मौके, विधेयक पर राज्यसभा की मुहर

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा) विधेयक , 2019 मंगलवार को राज्यसभा में पास हो गया है। बता दें…