कांग्रेस के साथ तकरार के बीच ट्विटर ने रिस्टोर किया राहुल समेत अन्य नेताओं का हैंडल

709 0

ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट रिस्टोर कर दिया है, जिन अन्य नेताओं के हैंडल लॉक किए गए थे, उन्हें भी रिस्टोर कर दिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली की नौ साल की रेप पीड़िता के परिजनों की तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने इन नेताओं के अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिए थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर हैंडल अनलॉक किए जाने के ठीक एक दिन पहले वीडियो स्टेटमेंट जारी कर ट्विटर पर निशाना साधा था।

राहुल ने कहा था कि एक कंपनी के रूप में देश की राजनीति तय करने का काम ट्विटर कर रहा है जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है।  उन्होंने ट्विटर पर बरसते हुए कहा था कि ये केवल मेरी आवाज बंद करने की बात नहीं, करोड़ों लोगों को चुप कराने का मामला है। कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने लॉक कर दिया है।

हालांकि ट्विटर ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता 9 साल की बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था।

अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले भारतीय होंगे बापू, संसद में पेश किया गया प्रस्ताव

कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट को बंद किए जाने संबंधी संदेश का स्क्रीन शॉट फेसबुक पोस्ट में साझा किया। उसने कहा, ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे।’

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र को दी श्रद्धाजंलि

Posted by - October 16, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार देर शाम आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित बौद्ध विहार शांति उपवन पहुँचे, जहाँ…
AK Sharma

माघ मेला 2024 को महाकुम्भ- 2025 के रिहर्सल के रूप में ले: एके शर्मा

Posted by - January 6, 2024 0
प्रयागराज। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में…
जम्मू- कश्मीर

जम्मू- कश्मीर : किश्तवाड़ आतंकी हमले में घायल आरएसएस नेता की मौत, लगा कर्फ्यू

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने आरएसएस नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) का…

BJP सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर तेज धमाका हुआ, राज्यपाल ने कानून व्यवस्था को लेकर जताई चिंता

Posted by - September 8, 2021 0
पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा चुनाव बीत जाने के बाद भी जारी है, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास…