भाजपा के खिलाफ जा सकते हैं मोदी के हुनमान! लालू बोले- चिराग-तेजस्वी साथ आएं, स्वागत है

887 0

लालू यादव के बयानों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि खुद को मोदी का हुनमान बताने वाले चिराग पासवान भाजपा के खिलाफ जा सकते हैं। दरअसल लालू ने मंगलवार को कहा कि चिराग और तेजस्वी एक साथ आएं, उनका स्वागत है, चिराग ने भी कहा था कि मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मीडिया के द्वारा चिराग को लेकर सवाल पूछे जाने पर लालू ने कहा कि चिराग अभी भी लोजपा के नेता बने हुए हैं, मैं उन्हें हमारे साथ देखना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि विवादों के बावजूद युवा सांसद नेता के तौर पर उभर कर आए। इसके अलावा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हां वो ये चाहते हैं। चिराग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा कि मेरा पूरा ध्यान राज्यव्यापी आशीर्वाद यात्रा है। हालांकि उन्होंने राजद के साथ गठबंधन पर कोई जवाब नहीं दिया।

दरअसल मंगलवार को लालू यादव ने पूर्व सांसद शरद यादव से मुलाकात की। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शरद यादव से मिलने उनके 7 तुगलक रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। मुलाक़ात के बाद मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने बिहार में नए राजनीतिक संभावनाओं को हवा दे दी। लालू यादव ने मीडिया के द्वारा चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि चिराग पासवान अभी भी लोजपा के नेता बने हुए हैं, मैं उन्हें हमारे साथ देखना चाहता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि विवादों के बावजूद युवा सांसद एक नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। इसके अलावा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हां वो ये चाहते हैं।

पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

वहीं लोजपा नेता चिराग पासवान ने भी लालू प्रसाद के द्वारा दिए गए इस ऑफर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग ने कहा कि लालू जी और मेरे पिता रामविलास पासवान के बीच मधुर संबंध थे। मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मेरे नेतृत्व की तारीफ करने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं लेकिन मेरा पूरा ध्यान राज्यव्यापी आशीर्वाद यात्रा है। हालांकि उन्होंने राजद के साथ गठबंधन के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।मंगलवार को लालू यादव काफी फॉर्म में दिखे।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बड़ा झटका, रक्षा मंत्रालय की समिति से हुई आउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाले बयान के बाद केंद्र सरकार व…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का किया निरीक्षण

Posted by - May 23, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने G-20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को…
Automated Parking

दौड़ने लगी ‘‘सखी कैब’’; जिला प्रशासन की आटोमेटेड पार्किंग अब सुविधाओं से लेस

Posted by - October 30, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग (Automated Parking) सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,…
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री का दीवाली गिफ्ट : मुख्यमंत्री

Posted by - September 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए हालिया जीएसटी रिफॉर्म्स (GST Reforms) को प्रधानमंत्री…